
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने मंगलवार को विश्व कप सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक का विकेट लेते हुए इतिहास रच दिया। यह उनका इस विश्व कप में 21वां विकेट है और वे एक विश्व कप में न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज बन गए।
बोल्ट ने ज्यॉफ एलट के कीर्तिमान को भंग किया। एलट ने 1999 विश्व कप में 20 विकेट लिए थे और वे अभी तक एक विश्व कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज थे।
द. अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बोल्ट ने 19 शिकार किए थे। उन्होंने इस मैच में पहले हाशिम अमला (10) को बोल्ड किया और फिर कॉक को झिलवाकर यह उपलब्धि हासिल की।
यह भी पढ़ें : ...जब बोल्ट ने वॉल्श के स्पैल की यादें ताजा कर दी