
दुबई। भारत को अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है। यह टूर्नामेंट 1 से 18 जून 2017 तक खेला जाएगा।
ग्रुप 'ए' में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें होंगी। भारत और परंपरागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच 4 जून को एजबेस्टन में मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा। इसके बाद उसे श्रीलंका से 8 जून को ओवल में और द. अफ्रीका से 11 जून को ओवल में भिड़ना होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड और बांग्लादेश के ओवल में 1 जून को होने वाले मैच के साथ होगी।
यह भी पढ़ें : कोहली को तीनों प्रारूप में कप्तान बना देना चाहिए: शास्त्री
इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो समूहों में बाटा गया है। कार्डिफ, एजबेस्टन और ओवल में इसके मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप 'ए' में जहां ऑस्ट्रेलिया को उसके परंपरागत प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के साथ और ग्रुप 'बी' में भारत को कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ रखा गया है। हर ग्रुपों से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
यह भी पढ़ें : अकरम की IPL इलेवन की कमान कोहली को, धोनी भी टीम में
वेस्टइंडीज टीम नहीं खेलेगी : इस वर्ष ट्वेंटी-20 में विश्व चैंपियन बना वेस्टइंडीज चैंपियंस ट्रॉफी में नजर नहीं आएगा, क्योंकि वह 30 सितंबर 2015 की कट ऑफ डेट के वक्त आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नौवें क्रम पर था। इस टूर्नामेंट में शीर्ष आठ टीमें ही खेलेंगी।
स्पर्धा कार्यक्रम