
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Cricket New Rules 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने प्लेइंग कंडीशन में कुछ बदलाव किए हैं। ये सभी नियम इस साल सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों में लागू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्ता व भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच नए नियमों के अंतर्गत खेले गए। आइए जानते हैं वो चार नियम कौन-से हैं। जिनमें बदलाव किए गए हैं।
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया जब भारत आई थी। तब ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने स्टम्पिंग करके अंपायर से चेक करने को कहा था। इस पर स्टम्पिंग के साथ बल्ले का किनारा भी देखा जाता है। जिस टीम के पास रिव्यू नहीं होता वो इस तरह का प्लान अपनाती है। अब ICC ने रिव्यू स्टम्पिंग में बदलाव कर दिया है। अब कोई टीम अपील करेगी तो साइट ऑन एंगल से स्टम्पिंग को देखा जाएगा।
क्रिकबेज के अनुसार, अगर कनकशन का शिकार कोई बॉलर होता है। उसे रिप्लेस करने वाला प्लेयर मुकाबले में गेंदबाजी नहीं करेगा।
आईसीसी ने नो बॉल को लेकर भी बदलाव किया है। तीसरा अंपायर फ्रंट फुट की नो बॉल चेक करने के साथ पीछे वाले पैर को जांच सकता है।
अगर खिलाड़ी मैदान में घायल हो जाता है, तो उसे इलाज के लिए मैदान में चार मिनट तक का समय दिया जाएगा। अगर तय समय में ठीक नहीं होता है तो ग्राउंड से बाहर जाना पड़ेगा। अब सिर्फ 4 मिनट का खेल रोका जाएगा।