• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs RR: पिच का अंदाजा नहीं लगा सकी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन ने कहा- हार से लेंगे सबक

आईपीएल 2024 का 61वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार बल्लेबाज व गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से मैच जीत गई...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 12 May 2024 08:31:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 May 2024 10:52:24 PM (IST)
CSK vs RR: पिच का अंदाजा नहीं लगा सकी राजस्थान रॉयल्स, संजू सैमसन ने कहा- हार से लेंगे सबक
राजस्थान रॉयल्स की हार पर कप्तान का बयान।

खेल डेस्क, इंदौर। आईपीएल 2024 का 61वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार बल्लेबाज व गेंदबाजी के दम पर 5 विकेट से मैच जीत गई। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी कर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.2 ओवर में 145 रन बना लिए। राजस्थान के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना कठिन होता जा रहा है। राजस्थान ने लगातार तीन मैच हारे हैं।

राजस्थान को अभी दो मैच और खेलने हैं। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे 1 मैच ही जीतना है, लेकिन वह लगातार तीन मैच हार चुकी है। टीम का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। इस हार के बाद टीम के कप्तान संजू सैमसन बहुत निशान नजर आए। उन्होंने कहा कि उनसे पिच को समझने में गलती हो गई।


संजू सैमसन ने कहा कि पिच को देखकर लग रहा था कि यह काफी धीमी है। हम अगर मैच में 170-175 रन भी बना लेते हैं, तो काफी रहेगा। हमने अपने लक्ष्य से 20-25 रन कम बनाए। चेन्नई को पिच की स्थिति के बारे में अच्छे से पता था, क्यों कि वह घर में ही थे। सिमरजीत की गेंदबाजी ने हमें काफी परेशान किया। ऐसा होता ही है कि घर के बाहर मैच खेलने में पिच का अंदाजा सही से नहीं लग पाता है।

हार से मिला अनुभव

सैमसन ने आगे कहा कि चेन्नई में दिन में बहुत गर्मी पड़ती है। ऐसे में पिच की गति धीमी हो जाती है, जिससे बल्लेबाजी करने में थोड़ी समस्या आती है। चेन्नई ने हमसे बल्लेबाजी भी अच्छी की है। कभी-कभी परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता है। तीन हार से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है