• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CWC23: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, कहा - 'ऐसे सवालों का नहीं दूंगा जवाब'

भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को विश्व कप में शामिल होने के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने टीम में 7 बल्लेबाजों और 4 ऑलराउंडर्स को जगह दी है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 05 Sep 2023 06:33:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Sep 2023 06:33:09 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CWC23: प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, कहा - 'ऐसे सवालों का नहीं दूंगा जवाब'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पर भड़के रोहित शर्मा

BCCI Press Conference: मंगलवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत में कप्तान रोहित शर्मा, पत्रकार के एक सवाल पर नाराज हो गये और उन्होंने रिपोर्टर की क्लास लगा दी।

सवाल पर भड़के रोहित

दरअसल, रिपोर्टर ने रोहित शर्मा से स्टेडियम के बाहर टीम को लेकर चल रही बातों के बारे में एक सवाल किया, जिस पर रोहित भड़क गये और कहा कि मैं ऐसे सवालों के जवाब नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं है। हम तो बस इस टूर्नामेंट में उतरेंगे और अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करेंगे।


"हमारा फोकस खेल पर है। मुझे उम्मीद है कि वर्ल्ड कप के दौरान भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई मुझसे बाहर के शोर के बारे में सवाल नहीं पूछेगा, क्योंकि मैं ऐसे सवालों का कोई जवाब नहीं दूंगा। हम लोग प्रोफेशनल्स हैं और हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हम उन चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं।" - रोहित शर्मा

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को विश्व कप में शामिल होने के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। चयनकर्ताओं ने टीम में 7 बल्लेबाजों और 4 ऑलराउंडर्स को जगह दी है। लंबे समय की चोट के बाद वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भी विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं तिलक वर्मा और संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया है। स्पिन गेंदबाजी में युजवेन्द्र चहल की जगह कुलदीप यादव को तवज्जो दी गई है। कप्तान ने कहा कि हार्दिक पांड्या अपने आप में एक पूरा पैकेज हैं, विश्व कप में उनका फॉर्म हमारे लिए काफी अहम होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।