• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स का स्टार भारतीय ओपनर गिरफ्तार, महिला को शादी का झांसा देकर रेप के आरोप

IPL में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले बंगाल के युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और प्रताड़ित करने के संगीन आरोपों के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 03:22:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 03:22:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दिल्ली कैपिटल्स का स्टार भारतीय ओपनर गिरफ्तार, महिला को शादी का झांसा देकर रेप के आरोप
शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में अभिषेक पोरेल गिरफ्तार

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर रेप के आरोप में अभिषेक पोरेल गिरफ्तार
  2. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
  3. पीड़िता ने लगाया यौन उत्पीड़न, मारपीट और धमकी का आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले बंगाल के युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और प्रताड़ित करने के संगीन आरोपों के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई दम दम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इमामी सिटी से की गई है।

छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर भूषण सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल जून के महीने में एक छात्रा ने क्रिकेटर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही, विवाद होने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।


कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुलिस को क्रिकेटर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

पीड़िता के अनुसार, वे दोनों पिछले तीन सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। लेकिन पिछले साल से उनके रिश्तों में खटास आने लगी, जिसके बाद पोरेल ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और शादी के वादे से साफ मुकर गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

ऐसा रहा है पोरेल का क्रिकेट करियर

23 वर्षीय अभिषेक पोरेल घरेलू क्रिकेट और आईपीएल का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा, वे इंडिया-ए टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के दौरों पर भारतीय-ए टीम के साथ जा चुके हैं। साल 2021-22 में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी (First-Class) क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पोरेल अब तक 32 प्रथम श्रेणी और 23 लिस्ट-ए मुकाबले खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: सरफराज खान की प्लेइंग-11 में वापसी के लिए शुभमन गिल लेंगे रिस्क! खतरे में इस दिग्गज की जगह

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।