• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DPL T20 में ऋषभ पंत की हुई एंट्री, चौके-छक्कों की होगी बारिश, यहां देखें फ्री में मैच

तमिलनाडु कर्नाटक जैसे कई राज्यों ने अपनी टी20 लीग शुरू की है। अब इसमें दिल्ली का भी नाम जुड़ गया है। दिल्ली प्रीमियर लीग की 17 अगस्त से शुरू हो रही है...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 16 Aug 2024 09:04:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Aug 2024 07:30:00 AM (IST)
DPL T20 में ऋषभ पंत की हुई एंट्री, चौके-छक्कों की होगी बारिश, यहां देखें फ्री में मैच
DPL T20 के शुभारंभ में सहवाग हुए शामिल।

HighLights

  1. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा लीग का मैच।
  2. ऋषभ पंत के साथ इशांत शर्मा भी सीरीज का रहेंगे हिस्सा।

खेल डेस्क, इंदौर। भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की तरह अब कई राज्यों नें अपनी टी20 लीग की शुरुआत की है। दिल्ली ने भी अपनी टी20 लीग की शुरुआत कर दी है, जिसमें भारतीय टीम के विकेटकीपर व धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आएंगे। दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा।

इस मैच में दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे। इस मैच में ऋषभ पंत और इशांत शर्मा जैसे धुरंधर खिलाड़ी जलवा दिखाएंगे। दिल्ली प्रीमियर लीग का आप पहला मैच देखना चाहते हैं, तो हम उसकी सारी जानकारी लेकर आए हैं।


आपके हर सवाल का आर्टिकल में मिलेगा जवाब

किन टीमों के खिलाफ दिल्ली प्रीमयर लीग का पहला मैच होगा?

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मैच में पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे।

कब दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच होगा?

17 अगस्त 2024 को दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच होगा।

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच कहां होगा?

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

कितने बजे से पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के पहले मैच को देख सकेंगे?

पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच पहला मैच शाम 8:30 बजे से खेला जाएगा।

दिल्ली प्रीमियर लीग के मैच को किस प्लेटफॉर्म देखें?

आप दिल्ली प्रीमियर लीग के मैच स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर देख सकते हैं।

दिल्ली प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां पर होगी?

जियो सिनेमा पर दिल्ली प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।