• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपर हीरो अवतार में नजर आएंगे रोहित शर्मा, क्रिकेट कॉमिक सीरीज लॉन्‍च

हायपर टायगर्स ई-बुक है, जो डेलीहंट पर मौजूद है और पहले दो हफ्तों तक इसे फ्री में एक्‍सेस किया जा सकेगा।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 09 Jun 2016 04:03:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jun 2016 04:08:55 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सुपर हीरो अवतार में नजर आएंगे रोहित शर्मा, क्रिकेट कॉमिक सीरीज लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने कॉमिक सीरीज 'हायपर टाइगर्स को गुरुवार को लॉन्‍च कर दिया। यह कॉमिक एनवॉयरनमेंटल सुपरहीरो पर बेस्ड है, जिसे उन्होंने 'ग्रीन टाइगर' नाम दिया है।

शर्मा ने कहा कि उनके इस प्रयास में ग्रैफिक इंडिया और ब्रिटेन के 'आईएसएम कॉमिक्स' और 'कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट' भी शामिल हैं, जिसके जरिये वह अपने फैन्‍स तक पहुंचना चाहते हैं। यह डिजिटल कॉमिक सभी के लिए मुफ्त है।

उल्लेखनीय है कि भारत में क्रिकेट काफी लोकप्रिय खेल है। ऐसे में इसके जरिए पर्यावरण जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का मकसद शुरुआती तौर पर सफलता के संकेत देता है।

हेयर ट्रांसप्‍लांट सर्जरी में गई मेडिकल स्‍टूडेंट की जान

इसके बारे में रोहित ने कहा कि वह ग्रैफिक इंडिया के काम का बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जो कि भारत के नए सुपरहीरो के लिए काम कर रहा है। भारत के पहले क्रिकेट बेस्ड सुपरहीरो कॉमिक को लॉन्च करने के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं।

हाइपर टाइगर्स साल 2077 की कहानी कहती हुई कॉमिक सिरीज है, जिसमें भारत के एक छोटे से गांव की क्रिकेट टीम और उसके रहस्यमयी सुपरहीरो 'ग्रीन टाइगर' के कारनामों का जिक्र होगा। ग्रीन टाइगर के पास धरती और कुदरत से जुड़ी हुई कुछ जबर्दस्त शक्तिया हैं।


पत्‍थर का बनता जा रहा है 11 साल का बच्चा, मदद को आगे आया ब्रिटिश सिंगर

हायपर टायगर्स ई-बुक है, जो डेलीहंट पर मौजूद है और पहले दो हफ्तों तक इसे फ्री में एक्‍सेस किया जा सकेगा। इसके बाद हर चैप्‍टर को पढ़ने के लिए 10 रुपए देने होंगे। हर हफ्ते हायपर टायगर्स का एक नया चैप्‍टर र‍िलीज होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।