
विशाखापत्तनम। चीफ कोच ट्रेवर बेलिस के मार्गदर्शन में इंग्लैंड क्रिकेट टीम कई टेस्ट मैचों में यादगार जीत दर्ज कर चुकी है, इसके बावजूद उन्होंने राजकोट टेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले दिनों राजकोट टेस्ट ड्रॉ रहा था और कोच बेलिस के अनुसार उनके कार्यकाल में इंग्लिश टीम का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बेलिस ने कहा, बात ड्रॉ की नहीं है, प्रयासों के लिहाज से देखा जाए तो मेरे टीम के साथ जुड़ने के बाद संभवत: यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मैच के प्रदर्शन से टीम के खिलाडि़यों का मनोबल बहुत बढ़ेगा। हमारे बल्लेबाजों ने स्पिनर्स का अच्छी तरह सामना किया तो हमारे गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
104 साल पुराने शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की ऑस्ट्रेलिया ने
बेलिस द्वारा इंग्लैंड के चीफ कोच का दायित्व संभालने के बाद से इंग्लिश टीम ने डरबन, जोहानसबर्ग, ट्रेंट ब्रिज में यादगार जीत दर्ज की है। लेकिन हाल ही में मीरपुर में उनकी टीम को बांग्लादेश के हाथों सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा था इसके तुरंत बाद नंबर वन टीम भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट में टीम के शानदार प्रदर्शन से कोच बहुत खुश है।
32 रनों में 8 विकेट: ऐसे ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गया ऑस्ट्रेलिया
53 वर्षीय बेलिस ने स्वीकारा कि यह सीरीज बहुत चुनौतीपूर्ण है और अगले चार टेस्ट मैचों में टीम की राह आसान नहीं होगी। उनके अनुसार यदि टीम लगातार इसी तरह प्रदर्शन करती रही तो टीम के मैच जीतने की संभावना बनी रहेगी। इसके लिए टीम को सतत बेहतर प्रयास करते रहने होंगे।