• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय मॉडल अर्शी खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ

खुलासा किया है कि फतवा इसलिए जारी किया गया है क्‍योंकि अर्शी के ट्वीट से पाकिस्‍तान और इस्‍लाम का अपमान हुआ है।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 01 Nov 2015 05:04:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2015 05:05:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भारतीय मॉडल अर्शी खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ

कराची। पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ शारीरीक संबंधों की जानकारी ट्वीट करके बताने के बाद भारतीय मॉडल से अभिनेत्री बनी अर्शी खान के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि फतवा इसलिए जारी किया गया है क्‍योंकि अर्शी के ट्वीट से पाकिस्‍तान और इस्‍लाम का अपमान हुआ है।

फतवा पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्शी ने ट्वीट किया- पाकिस्‍तान से बहुत निराश हूं। फतवा के खिलाफ किसी ने मेरे समर्थन में एक शब्‍द भी नहीं कहा। जागो पाकिस्‍तान और आफरीदी के ट्विटर हैंडल को टैग किया। उन्‍होंने एक और ट्वीट किया- मुझे किसी का डर नहीं और न ही फतवा का, अल्‍लाह मेरी रक्षा करेगा। न तो शिव सेना और न ही कोई मुफ्ती मुझे डरा सकते हैं।



पिछले महीने, अर्शी खान ने ट्वीट किया था- हां मैंने आफरीदी के साथ सेक्‍स किया है। क्‍या मुझे किसी के साथ सोने के लिए भारतीय मीडिया से इजाजत लेना होगी? यह मेरी निजी जिंदगी है। मेरे लिए यह प्‍यार था। इस ट्वीट पर खूब बवाल मचा और आखिरकार अर्शी के खिलाफ फतवा जारी किया गया।

पाकिस्तानी मीडिया की माने तो यह फतवा जारी करने वाला मौलवी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर स्थित एक मदरसे का है। एक संवाददाता के अनुसार, मौलवी ने अर्शी पर फतवा जारी करते हुए दोनों देशों में रह रहे मुस्लिमों से अपील की है कि इस मॉडल को इस्लाम के कथित अपमान पर सबक सिखाने की जरूरत है. अतः इस मॉडल को भीड़ के सामने न्यूड फोटोशूट की सजा दी जानी चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।