• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Team India Head Coach: गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह ली

गौतम गंभीर ने दिसंबर 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेला था। उन्...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 09 Jul 2024 08:14:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jul 2024 10:05:35 PM (IST)
Team India Head Coach: गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह ली
गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल हुआ खत्म।
  2. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गौतम कोच और रोहित कप्तान होंगे।
  3. टी20 विश्व कप 2007 और विश्व कप 2021 का हिस्सा थे गंभीर।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Team India Head Coach: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है। वो टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। गौतम को नया कोच बनाए जाने की घोषणा बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने की।

जय शाह ने ट्वीट कर किया एलान

जय शाह ने ट्वीट किया कि मुझे बेहद खुशी है कि मैं गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक समय में क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है। गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है।


गंभीर की नई यात्रा में बीसीसीआई उनके साथ- शाह

बीसीसाआई सचिव ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। भारतीय टीम के लिए उनका स्पष्ट विजन, उनके कुशल अनुभव के साथ मिलकर उन्हें कोचिंग भूमिका को संभालने के लिए तैयार करता है। क्रिकेट बोर्ड इस नई यात्रा पर उनके साथ है।'

It is with immense pleasure that I welcome Mr @GautamGambhir as the new Head Coach of the Indian Cricket Team. Modern-day cricket has evolved rapidly, and Gautam has witnessed this changing landscape up close. Having endured the grind and excelled in various roles throughout his… pic.twitter.com/bvXyP47kqJ

— Jay Shah (@JayShah) July 9, 2024

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हुआ

बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो गया। राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद कोच का पद संभाला था। उनका कार्यकाल वनडे विश्व कप 2023 तक था, लेकिन बीसीसीआई ने बढ़ा दिया था।

गौतम गंभीर ने केकेआर को चैंपियन बनाया

गौतम गंभीर इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर थे। उन्होंने अपनी मेंटरशिप में केकेआर को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचाया था।

गौतम गंभीर का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

  • भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 और वनडे वर्ल्‍ड कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था। गौतम गंभीर विजेता टीम का हिस्‍सा थे। उन्‍होंने दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल में अहम पारी खेली थी।
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 के फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन बनाकर शानदार मैच खेला।
  • वनडे वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में गंभीर ने 122 गेंदों पर 97 रन बनाए थे और भारत जीता था।
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्‍तानी में 2014 में दूसरी बार आईपीएल जीता था।
  • आईपीएल 2022 में गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर थे। पहले ही साल टीम प्‍लेऑफ में पहुंची।
  • आईपीएल 2024 से पहले गंभीर KKR से जुड़े थे। इस साल टीम ने आईपीएल का खिताब जीता।