• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

'वह भारत का भविष्य, उसके पास काफी समय', वैभव सूर्यवंशी के खेल के दीवाने हुए पूर्व श्रीलंकाई कप्तान जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की और कहा कि वह दूसरे खिलाड़ियों से अलग प्रतिभा है। वह असाधारण खिलाड़ी है।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 03:57:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 04:14:07 PM (IST)
'वह भारत का भविष्य, उसके पास काफी समय', वैभव सूर्यवंशी के खेल के दीवाने हुए पूर्व श्रीलंकाई कप्तान जयसूर्या
वैभव सूर्यवंशी, फाइल फोटो

HighLights

  1. सनत जयसूर्या ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
  2. कहा- वह दूसरे खिलाड़ियों से अलग प्रतिभा
  3. मौका मिलने पर वह इसे जरूर भुनाएगा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सनसनी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में दुनिया को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना दिया है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या ने इस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की और कहा कि वह दूसरे खिलाड़ियों से अलग प्रतिभा है। वह असाधारण खिलाड़ी है।

वैभव को अभी अंतिम ग्यारह में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यह युवा भारतीय क्रिकेट का भविष्य है और इसके पास अभी बहुत समय बाकी है। समय आने पर जब इस खिलाड़ी को मौका मिलेगा तो वह इसे जरूर भुनाएगा।


वैभव मौका भुनाएगा- जयसूर्या

पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज ने कारपोरेट विश्व कप के उद्घाटन समारोह से अलग बातचीत के दौरान कहा कि वैभव को समय के साथ अच्छा मौका दीजिए और वह दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। भारतीय अंतिम एकादश में शामिल करने के लिए जल्दबाजी की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें- Eng vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से मचाया धमाल

साल 1996 विश्व कप में श्रीलंका के स्टार प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल रहे जयसूर्या ने कहा कि खिलाड़ी मौका मिलने पर जरूर प्रदर्शन करके दिखाता है और सूर्यवंशी में मौका भुनाने की भरपूर क्षमता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह किस स्थान पर खेलेंगे, वह नहीं बता सकते लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि इंतजार कीजिए और देखते हैं।

यह भी पढ़ें- 'विश्वकप 2027 में रोहित और विराट के खेलने या ना खेलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा', पूर्व भारतीय सेलेक्टर के बयान से सनसनी