• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gautam Gambhir: लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग हुए गौतम गंभीर, KKR में हुई वापसी, ट्वीट कर कहीं ये बात

Gautam Gambhir: आईपीएल 2023 के बाद गौतम गंभीर की शाहरुख खान से मुलाकात हुई थी। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि केकेआर टीम से जुड़ सकते हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 22 Nov 2023 02:16:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Nov 2023 02:16:01 PM (IST)
Gautam Gambhir: लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग हुए गौतम गंभीर, KKR में हुई वापसी, ट्वीट कर कहीं ये बात
गौतम गंभीर (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir Returns to KKR: आईपीएल के अगले सीजन में गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर होंगे। इससे पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर थे। उन्होंने लखनऊ टीम के मेंटर पद को छोड़ दिया है।

आईपीएल 2023 के बाद गौतम गंभीर की शाहरुख खान से मुलाकात हुई थी। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि केकेआर टीम से जुड़ सकते हैं। गंभीर 2011 से 2017 तक टीम से जुड़े थे। उन्होंने दो बार केकेआर को चैंपियन बनाया। साथ ही पांच बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।


गौतम गंभीर ने एक्स हैंडल पर लिखा

लखनऊ सुपर जायंट्स की मेंटरशिप छोड़ने के बाद गौतम गंभीर ने एक मैसेज शेयर किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा कि मेरी LSG के साथ सफर खत्म हो गया। मुझे लखनऊ के खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े हर शख्स से सपोर्ट मिला। मैं डॉक्टर संजीव गोयनका का शुक्रिया अदा करता हूं। जिनकी लीडरशिप में फ्रेंचाइजी बनी। मुझे उम्मीद है कि टीम भविष्य में अच्छा करेगी। टीम को ऑल द बेस्ट।

❤️❤️ LSG Brigade! pic.twitter.com/xfG3YBu6l4

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 22, 2023

गौतम गंभीर की वापसी पर शाहरुख ने कहा

केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान ने कहा कि गौतम गंभीर हमारे परिवार का हिस्सा हैं। ये हमारे कप्तान हैं जिनकी घर वापसी हो रही है। लेकिन इस बार अलग अवतार में। गौतम मेंटर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। हमने उन्हें काफी मिस किया। हम चंदू सर और गौतम गंभीर का टीम साथ देखने को तैयार हैं।

Welcome back to the Fam, @GautamGambhir! 💜#AmiKKR #SRK #GautamGambhir pic.twitter.com/Lsxa8EpF10

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 22, 2023

बता दें गौतम गंभीर LSG के अहम सदस्य थे। उन्होंने हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ काम किया। एंडी ने भी पद छोड़ दिया है। लखनऊ ने जस्टिन लैंगर को अपने साथ शामिल किया है।