डिजिटल टीम, ग्वालियर। एमआइटीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैत्री क्रिकेट मुकाबले में गुरु इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीसीटी इलेवन को 57 रन से शिकस्त दी। गुरु इलेवन की जीत के हीरो गौरव श्रीवास्तव रहे, जिन्होंने महज 33 गेंदों पर 86 रन की आक्रामक पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
बृजेश की कप्तानी में गुरु इलेवन ने जीता टॉस
मैच में गुरु इलेवन के कप्तान बृजेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर में गुरु इलवेन ने पावर प्ले में ही बिना विकेट गंवाए 111 रन बनाए। गौरव श्रीवास्तव ने 86 रन के अलावा सोजान सिंह रावत ने 33, तरुण पांडे ने 32, रवि भदौरिया ने 31 और आरुष श्रीवास्तव ने 21 रन का योगदान दिया। जीसीटी इलेवन की ओर से रविंद्र परमार ने तीन, सौरभ ने दो और प्रज्वल ने एक विकेट लिया।
विजेता गुरु इलवेन टीम के प्लेयर।
जीसीटी की टीम बना सकी 183 रन
241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीटी इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी। उसकी ओर से हर्ष ने 28, वंश प्रधान ने 26, प्रज्वल ने 24 और कपिल शर्मा ने 21 रन बनाए।
अमन की जोरदार विकेटकीपिंग
गुरु इलेवन की ओर से कप्तान बृजेश शर्मा, सोजान सिंह रावत, दिलीप सिंह तोमर, कमल लोधी, अतुल तिवारी, अमित कटारे और तरुण पांडे ने एक-एक विकेट लिया। टीम के शानदार क्षेत्ररक्षण के चलते जीसीटी इलेवन के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। अमन शाह ने विकेटकीपिंग और नमन कौरव ने क्षेत्ररक्षण में प्रभावी प्रदर्शन किया।
टीवी सीरियल एक्टर आरुष का भी बल्ला चला
गुरु इलेवन टीम के कप्तान बृजेश शर्मा ने बताया कि हमारी टीम के ऑलराउंडर गौरव श्रीवास्वत के प्रयास से टीवी सीरियल एक्टर आरुष श्रीवास्तव भी जुड़ गए हैं। पिछले सत्र में भी वे टीम के सदस्य रहे थे। आरुष ने जीसीटी के खिलाफ 21 रन की उल्लेखनीय पारी खेली। आरुष जल्द ही मुंबई के एक्टर टीम ग्वालियर लाने वाले है। वो मैच यादगार होगा।
मिली बधाईंया
इस जीत पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया), विवेक पांडेय (आयुक्त, जनजातीय विभाग), टी. प्रतीक राव (अपर आयुक्त, नगर निगम ग्वालियर), विक्रांत राठौर, जितेंद्र सिंह कुशवाह (डीएसपी), विनय तोमर (टीआई), हिमांशु तिवारी, रिंकू त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, आलोक कुशवाह, बंटू सिंह राजावत और मिनेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने गुरु इलेवन के खिलाड़ियों को बधाई दी।