• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

Hardik Pandya Comeback: हार्दिक पांड्या फिट, साउथ अफ्रीका T20 सीरीज से पहले दमदार वापसी को तैयार

Hardik Pandya comeback: एशिया कप-2025 के दौरान चोटिल हुए टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 07:03:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 07:03:37 PM (IST)
Hardik Pandya Comeback: हार्दिक पांड्या फिट, साउथ अफ्रीका T20 सीरीज से पहले दमदार वापसी को तैयार
Hardik Pandya Comeback: एशिया कप-2025 के बाद हार्दिक पांड्या की वापसी। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रज्ञान ओझा रखेंगे फिटनेस पर नजर
  2. नौ दिसंबर से T20 सीरीज शुरू
  3. टीम मैनेजमेंट जल्द बुला सकता है

स्पोर्ट्स डेस्क: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी चोट से उबरकर एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एशिया कप-2025 के दौरान चोटिल होने के बाद से वह टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन अब बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस दे दिया है। टीम से जुड़ने के बाद उनके साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज (IND Vs SA T20) में खेलने की पूरी संभावना है। यह खबर भारतीय टीम के लिए राहत भरी है, क्योंकि पांड्या की ऑलराउंड क्षमताएं हमेशा टीम के लिए मजबूती का आधार रही हैं।

वापसी से पहले हार्दिक पांड्या घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा लेंगे। वह दो दिसंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से पंजाब के खिलाफ मैच खेलेंगे। यह मुकाबला हैदराबाद में आयोजित होगा। इसके बाद चार दिसंबर को उनका सामना गुजरात की टीम से होगा। PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन मैचों के दौरान उनकी फिटनेस पर सेलेक्शन कमेटी के नए सदस्य प्रज्ञान ओझा की विशेष नजर रहेगी।


एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हार्दिक लगातार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहकर रिहैब पूरा करते रहे। इस अवधि में उन्होंने सभी आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन किया और अब उन्हें टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए क्लीयरेंस मिल चुका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वह पंजाब के खिलाफ मैच से पहले ही बड़ौदा टीम से जुड़ गए थे। अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्द नहीं बुलाता, तो वह छह दिसंबर को हरियाणा के खिलाफ भी खेलते दिख सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज नौ दिसंबर से शुरू हो रही है। इससे पहले दोनों टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं, जिसमें पहला मुकाबला हो चुका है। इस श्रृंखला का दूसरा मैच तीन दिसंबर को और चौथा मैच छह दिसंबर को खेला जाना निर्धारित है। टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।