• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2023: मोहित शर्मा से लेकर अजिंक्य रहाणे तक, ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में कर सकते हैं एंट्री

World Cup 2023: भारतीय चयन समिति कुछ बदलाव कर सकती है। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 28 Jun 2023 05:36:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Jun 2023 05:36:33 PM (IST)
ICC World Cup 2023: मोहित शर्मा से लेकर अजिंक्य रहाणे तक, ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में कर सकते हैं एंट्री
World Cup 2023: भारतीय चयन समिति कुछ बदलाव कर सकती है। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं।

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान हो गया है। भारत 5 अक्टूबर से विश्व कप की मेजबानी करेगा। जब किसी बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होता है। भारतीय चयनकर्ता सभी को चौंका देते हैं। ऐसे में एक बार फिर भारतीय चयन समिति कुछ बदलाव कर सकती है। कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं।

मोहित शर्मा

जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर चल रहे हैं। अगर बुमराह विश्व कप में नहीं खेलेंगे तो भारत के पास अनुभवी डेथ बॉलर नहीं होगा। ऐसे में डेथ ओवरों के लिए मोहित शर्मा सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं। मोहित ने आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों में 27 विकेट लिए। ऐसे में गुजरात टाइटंस के बॉलर की टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।


अजिंक्य रहाणे

टीम के लिए चौथे नंबर पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिल रहा है, लेकिन वनडे में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम के मध्यक्रम में अनुभव की कमी है। चयन समिति ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अजिंक्य रहाणे को मौका देकर सभी को चौंका दिया। विश्व कप 2023 में ऐसा हो सकता है।

आर अश्विन

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन लंबे समय से वनडे टीम से बाहर है। वर्ल्ड कप में अश्विन का अनुभव टीम के काम आ सकता है। पिछले साल उन्हें टी20 विश्व कप में खेलने का मौका मिला था। इसलिए आर अश्विन वनडे विश्व कप 2023 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं।

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी वनडे 2022 की शुरुआत में खेला था। भारतीय टीम के कई तेज गेंदबाद इस समय चोटिल हैं। बुमराह के खेलने पर संशय बना हुआ है। प्रसिद्ध कृष्णा भी घायल हैं। उमरान मलिक के पास रफ्तार हैं, लेकिन रन खूब खर्च करते हैं। ऐसे में भुवी को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जा सकता है।