• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका, ICC और BCCI ने मैच का वेन्यू बदलने की मांग की खारिज

20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होना था। दूसरा मैच 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ चेन्नई में होना था।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 21 Jun 2023 08:37:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jun 2023 08:38:42 PM (IST)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका, ICC और BCCI ने मैच का वेन्यू बदलने की मांग की खारिज

PCB: कुछ ही दिनों में वर्ल्ड कर का आगाज होने जा रहा है। ये टूर्नामेंट इसी साल के आखिर होगा। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान विश्वकप 2023 में अपने दो लीग मैच की जगह बदल वाना चाहता था, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी और बीसीसीआई ने उसकी इन मांगों को खारिज कर दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से जिन दो मैचों की जगह बदलने की गुजारिश की थी उनमें संभावित शेड्यूल के मुताबिक 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होना था। दूसरा मैच 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ चेन्नई में होना था। पाकिस्तान बेंगलुरु में अफगानिस्तान और चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना चाहता था।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी और बीसीसीआई ने मंगलवार को बैठक की थी। इसके बाद अपने आधिकारिक फैसले में पाकिस्तान को इसके बारे में जानकारी दी थी। आपको जानकारी के लिए बता दें वर्ल्ड कर का आगाज 5 अक्टूबर को हो रहा है।

आईसीसी और बीसीसीआई ने विश्वकप के शेड्यूल का ड्राफ्ट सौंप दिया है। हालांकि आईसीसी की तरफ से यह फाइनल नहीं हुआ है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक पाकिस्तान और भारत का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।

वेन्यू बदलने को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई का कहना है कि टूर्नामेंट काफी करीब है। ऐसे में वेन्यू नहीं बदला जा सकता। हालांकि वेन्यू बदलने का अधिकार भारत के पास है, लेकिन इसके लिए भी आईसीसी की अनुमति चाहिए होती है।

आम तौर पर आईसीसी इवेंट्स में वेन्यू तभी बदले जाते हैं जब सुरक्षा का मुद्दा हो। जैसे 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 19 मार्च को धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच था, लेकिन भारत सरकार की ओर से कड़े सुरक्षा आश्वासन के अभाव में मैच को कोलकाता में ट्रांसफर कर दिया गया था।