खेल डेस्क, इंदौर। ICC Women T20 World Cup 2024 Schedule: महिला टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन यूएई में होगा, जिसमें 10 टीमें भाग लेंगी। ऑस्ट्रेलिया टीम अपना टाइटल बचाने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेंगी।
ग्रुप स्टेज के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व वाली टीम इंडिया ग्रुप ए में शामिल है, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी हैं। ग्रुप बी में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और श्रीलंका हैं।
टूर्नामेंट का पहला मैच 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाहा स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच कब खेलेगी और पूरा शेड्यूल क्या है।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का शेड्यूल
- 4 अक्टूबर 2024- भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे से।
- 6 अक्टूबर 2024- भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दोपहर 3.30 बजे से।
- 9 अक्टूबर 2024- भारत बनाम श्रीलंका, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, शाम 7.30 बजे से।
- 13 अक्टूबर 2024- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाहा क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7.30 बजे से।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, सजना सजीवन, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, ऋषा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह।
ट्रैवलिंग रिजर्व- उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर, नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व- राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।
महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- मिताली राज- 726 रन
- हरमनप्रीत कौर- 576 रन
- स्मृति मंधाना- 449 रन
- पूनम राउत- 375 रन
- जेमिमा रोड्रिग्स- 339 रन
महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाली बल्लेबाज
- रुमेली धर- 6 पारियों में 2 बार शून्य पर आउट
- पूनम राउत- 15 पारियों में 2 बार शून्य पर आउट
- झूलन गोस्वामी- 16 पारियों में 2 बार शून्य पर आउट
- हरमनप्रीत कौर- 29 पारियों में 2 बार शून्य पर आउट
महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- हरमनप्रीत कौर- 103 रन
- स्मृति मंधाना- 87 रन
- सुलक्षणा नाइक- 59 रन
महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज
- पूनम यादव- 28 विकेट
- राधा यादव- 17 विकेट
- दीप्ति शर्मा- 15 विकेट
- प्रियंका राय- 12 विकेट
- शिखा पांडे- 12 विकेट
महिला टी20 विश्व कप में भारत की सबसे बड़ी जीत
रन के हिसाब भारत की जीत
- भारत बनाम बांग्लादेश, 2014- 79 रन से जीत
- भारत बनाम बांग्लादेश, 2016- 72 रन से जीत
- भारत बनाम श्रीलंका, 2010- 71 रन से जीत
विकेट के हिसाब भारत की जीत
- भारत बनाम पाकिस्तान, 2010- 9 विकेट
- भारत बनाम श्रीलंका, 2012- 9 विकेट
- भारत बनाम वेस्टइंडीज, 2014- 9 विकेट