• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC World Cup 2019: कप्तानी से हटाए गए मलिंगा को श्रीलंका टीम में मिला स्थान

ICC World Cup 2019 : श्रीलंका को विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ करना है।

By Kiran WaikarEdited By: Kiran Waikar
Publish Date: Thu, 18 Apr 2019 04:45:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Apr 2019 04:48:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ICC World Cup 2019: कप्तानी से हटाए गए मलिंगा को श्रीलंका टीम में मिला स्थान

कोलंबो। कप्तानी से हटाए गए लसिथ मलिंगा को 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम में शामिल किया गया हैं।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मलिंगा को हटाकर दिमुथ करुणारत्ने को विश्व कप के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इस तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेल रहे मलिंगा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शम्मी सिल्वा ने टीम की घोषणा करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि मलिंगा देश के लिए खेलेंगे।

सिलेक्शन कमेटी प्रमुख असांथा डीमेल ने कहा, मैंने लसिथ मलिंगा से बात कर उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की वजह बताई। कप्तानी की वजह से मलिंगा को परेशानी हो रही थी। मलिंगा का खुद का प्रदर्शन तो अच्छा था लेकिन टीम को अच्छे परिणाम नहीं मिल पा रहे थे।


टीम में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। 35 वर्षीय ऑलराउंडर जीवन मेंडिस ने भी पिछला इंटरनेशनल वनडे चार साल पहले वर्ल्ड कप में ही खेला था। 33 वर्षीय मिलिंडा सिरिवर्दाना ने पिछला इंटरनेशनल वनडे 2017 में खेला था। जैफ्री वांडर्से ने भी 2017 के बाद से कोई इंटरनेशनल वनडे नहीं खेला है।

श्रीलंका का हाल ही में वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने सफाया किया था। श्रीलंका को वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से अभ्यास मैच खेलने हैं। श्रीलंका इसके बाद वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 1 जून को कार्डिफ में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा।

टीम - दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लसिथ मलिंगा, एंजेलो मेथ्यूज, थिसारा परेरा, कुशल परेरा, धनंजय डीसिल्वा, कुशल मेंडिस, इसुरु उडाना, मिलिंडा सिरिवर्दाना, अविष्का फर्नांडो, जीवन मेंडिस, लाहिरू थिरिमाने, जैफ्री वांडेर्से, नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।