• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Test Players Rankings: टेस्ट रैंकिंग में भी छाए यशस्वी जायसवाल, दो डबल सेंचुरी लगाकर मारी 14 पायदानों की दमदार छलांग

ICC Test Players Rankings: टॉप 15 टेस्ट बल्लेबाजों में चार भारतीय खिलाड़ी हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी शीर्ष 15...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 03:32:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Feb 2024 03:32:31 PM (IST)
ICC Test Players Rankings: टेस्ट रैंकिंग में भी छाए यशस्वी जायसवाल, दो डबल सेंचुरी लगाकर मारी 14 पायदानों की दमदार छलांग
यशस्वी जायसवाल

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC Test Players Rankings: यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी मैंस टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल कर ली। उन्होंने विशाखापत्तनम के बाद राजकोट में इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया। वह टेस्ट रैंकिंग में 15वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 699 है।

टॉप 15 में चार भारतीय बल्लेबाज

टॉप 15 टेस्ट बल्लेबाजों में चार भारतीय खिलाड़ी हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी शीर्ष 15 में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बावजूद विराट की रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ है। वे 7वें स्थान पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 12वें स्थान पर पहुंच गए है। रोहित वे राजकोट टेस्ट में शतक जड़ा था। वहीं, क्रिकेट से दूर चल रहे ऋषभ पंत 14वें स्थान पर हैं।


केन विलियमसन टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन पहले पायदान पर है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी लंबी छलांग लगाई है। वो 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंर रवींद्र जडेजा 34वें स्थान पर है। रविचंद्रन अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।

पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंकिंग

टीम

खिलाड़ी रेटिंग
1. न्यूजीलैंड केन विलियमसन 893
2. ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ 818
3. न्यूजीलैंड डेरिल मिशेल 780
4. पाकिस्तान बाबर आजम 768
5. इंग्लैंड जो रूट 766
6. ऑस्ट्रेलिया उस्मान ख्वाजा 765
7. भारत विराट कोहली 752
8. श्रीलंका दिमुथ करुणारत्ने 750
9. इंग्लैंड हैरी ब्रूक 750
10. ऑस्ट्रेलिया मार्नस लाबुशेन 746
11. ऑस्ट्रेलिया

ट्रेविस हेड

741
12. भारत रोहित शर्मा 731
13. इंग्लैंड बेन डकेट 719
14. भारत ऋषभ पंत 706
15. भारत यशस्वी जायसवाल 699