
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AFG Dream11 Prediction: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। 11 जनवरी को पहला मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा फिर टीम की कमान संभालने को तैयार हैं। विराट कोहली निजी कारणों से पहला टी20 मैच नहीं खलेंगे। रोहित के साथ यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करेंगे।
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि शुभमन गिल ओपनिंग नहीं करेंगे। वह विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर खेलते नजर आएंगे। यशस्वी जयसवाल पहली बार टी20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे। बता दें यशस्वी अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम 430 रन है। साथ ही एक शतक भी लगा चुके है।
पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली की पिच बल्लेबाजों को सहयोग प्रदान करती है। यहां उछाल होने से बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है। यहां की आउटफील्ड तेज है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 168 रन है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
कप्तान- रोहित शर्मा
उपकप्तान- रिंकू सिंह
विकेटकीपर- जितेश शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज- यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, इब्राहीम जादरान
ऑलराउंडर- अजमतुल्लाह ओमरजई
गेंदबाज- कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मुजीब उर रहमान