
स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का एक फैन मैदान में घुस आया। उसने मैदान पर दौड़ते लगाते हुए विराट कोहली को गले लगाने की कोशिश की। सिक्योरिटी गार्ड्स को फैन को पकड़ने काफी मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान खेल कुछ देर के लिए रुक गया था।
फैन मैदान में घुसने के बाद पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की ओर बढ़ा, लेकिन फिर उसने विराट कोहली की ओर दौड़ लगा दी। उसको मैदान पर देखकर सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत ही सक्रिय हो गए। उन्होंने उसको पकड़कर मैदान से बाहर कर दिया, जिसके बाद खेल में फिर से शुरू हो पाया। एमसीजी में मैच के दौरान माहौल काफी आक्रामक बना हुआ है।
Pitch invader huggs Kohli 😭 pic.twitter.com/RAz81zkfWc
— `rR (@ryandesa_7) December 27, 2024
कोहली को मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के फैंस से काफी नाराजगी झेलने को मिल रही है। दरअसल, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास को कंधे से आक्रामक तरीके से टक्कर मारी थी। उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया के फैंस कोहली की मैच के दौरान जमकर हूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस रवैये के कारण उन पर मैच फीस के 20 फीसदी का जुर्माना भी लगा है।
@toxify_x18 pic.twitter.com/1lUSRXqbbD
— Embedded by Toxify (@toxify_v18) December 27, 2024
भारतीय गेंदबाजों को नई गेंद से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान करने में समस्या हो रही है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ ने भारत की खराब गेंदबाजी का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने पहले घंटे में 50 रन की साझेदारी कर डाली।