• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS Second Test Day 3: टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में 2-0 से आगे

IND vs AUS Second Test Day 3 LIVE: जडेजा ने 7 विकेट लिए। पुजारा के बल्ले से विजयी रन आया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 19 Feb 2023 09:41:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Feb 2023 01:52:13 PM (IST)
IND vs AUS Second Test Day 3: टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, सीरीज में 2-0 से आगे
IND vs AUS Second Test Day 3 LIVE

IND vs AUS Second Test Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला गया। टीम इंडिया ने यहां 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह चार मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की टीम 2-0 से आगे है। मैच के तीसरे दिन भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला था, जिसे चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया 262 रन बना सकी। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी मात्र 113 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के आगे कंगारू नत-मस्तक नजर आए हैं। जडेजा ने 7 विकेट लिए। इस तरह टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 115 रनों की जरूरत थी।


IND vs AUS Second Test Day 3 LIVE Score

  • पहली पारी:

ऑस्ट्रेलिया: 263 रन, भारत: 262 रन

  • दूसरी पारी:

ऑस्ट्रेलिया: 113 रन, भारत: 115/4

भारत की दूसरी पारी

भारत की दूसरी पारी में भी केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उन्होंने मात्र एक रन बनाया। वहीं अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा 31 रन बनाकर रन आउट हो गए।

तीसरा विकेट विराट कोहली का रहा, जिन्होंने स्टंप आउट होने से पहले 20 रन बनाए। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के चक्कर में श्रेयस अय्यर बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 12 रन बनाए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा (31 रन नाबाद) और विकेट कीपर बल्लेबाज भरत (23 रन नाबाद) ने जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में सिर्फ दो खिलाड़ी, ट्रेविस हेड (43 रन) और मार्नस लाबुशेन (35 रन) ही दहाई के अंक तक पहुंच सके। तीसरे दिन भारत की शुरुआत अच्छी रही। रविचंद्रन अश्विन ने कल के सेट बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 43 रन के निजी स्कोर पर विकेट कीपर भरत के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। अश्विन ने जहां स्टीव स्मिथ (9 रन) और मैट रेनशा (2 रन) को आउट किया। वहीं जडेजा ने पीटर हैंड्सकांब (0 रन), कप्तान पैट कमिस (0 रन), नेथन लॉयन (8 रन) को पैवेलियन लौटा दिया।

जडेजा ने कुल 42 रन देकर सात विकेट लिए जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

आस्ट्रेलियाः डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकांब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिस (कप्तान), टाड मर्फी, नाथन लियोन, मैट रेनशा, मैथ्यू कुहनमैन।