• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकोट वनडे में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, पढ़िए मैच रिपोर्ट

5 अक्टूबर से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले यह आखिरी वनडे है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 27 Sep 2023 08:14:18 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Sep 2023 03:42:47 PM (IST)
राजकोट वनडे में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, पढ़िए मैच रिपोर्ट
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे

HighLights

  1. आज खेला जाएगा तीसरा वनडे
  2. कुछ खिलाड़ी बीमार, कुछ छुट्टी पर
  3. विश्व कप से पहले आखिरी वनडे

राजकोट। भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे गुजरात के राजकोट में खेला जाा रहा है। 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले यह आखिरी वनडे है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत विस्फोटक रही, 30 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। राजकोट की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया: 1 मिशेल मार्श, 2 डेविड वार्नर, 3 स्टीवन स्मिथ, 4 मार्नस लाबुशेन, 5 एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), 6 ग्लेन मैक्सवेल, 7 कैमरून ग्रीन, 8 पैट कमिंस (कप्तान), 8 मिशेल स्टार्क, 10 तनवीर संघा, 11 जोश हेजलवुड

भारत: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 विराट कोहली, 3 श्रेयस अय्यर, 4 केएल राहुल (विकेटकीपर), 5 सूर्यकुमार यादव, 6 रविंद्र जडेजा, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 कुलदीप यादव, 9 जसप्रीत बुमराह, 10 मोहम्मद सिराज, 11 प्रिसिध कृष्णा

मैच से पहले टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सामने आई चुनौती आई। इस मैच के लिए कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं कुछ ने छुट्टी ली है। समस्या तब बढ़ गई जब कुछ खिलाड़ी बीमार पड़ गए।


शार्दुल, शमी चयन के लिए उपलब्ध नहीं : रोहित

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि शुभमन गिल सहित पांच खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे। गिल को विश्राम दिया गया है, जबकि कुछ खिलाड़ी वायरल से पीड़ित हैं और कुछ खिलाड़ियों ने घर लौटने का विकल्प चुना है।

naidunia_image

रोहित ने कहा, हमारे कुछ खिलाड़ी अस्वस्थ हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कुछ खिलाड़ी निजी कारणों से घर लौट गए हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया है। अभी हमारे पास चयन के लिए केवल 13 खिलाड़ी मौजूद हैं। गिल को विश्राम दिया गया है, जबकि शमी, हार्दिक और शार्दुल निजी कारणों से घर लौट गए हैं। अक्षर पटेल इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है।

राजकोट की पिच रिपोर्ट

राजकोट की पिच भी वैसी ही है, जैसी मोहाली और इंदौर में देखने को मिली है। यह मैदान इंदौर से बड़ा है, लेकिन यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए पूरी तरह अनुकूल है।