• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 2nd Test LIVE: भारत ने 106 रन से जीता विशाखापत्तनम टेस्ट, बुमराह मैन ऑफ द मैच

IND vs ENG 2nd Test LIVE: चौथे दिन टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इंग्लैंड की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गई।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 08:26:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Feb 2024 03:18:47 PM (IST)
IND vs ENG 2nd Test LIVE: भारत ने 106 रन से जीता विशाखापत्तनम टेस्ट, बुमराह मैन ऑफ द मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

HighLights

  1. पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर
  2. यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में जड़ा था दोहरा शतक
  3. दूसरी पारी में बुमराह-अश्विन ने लिए 2-2 विकेट

एजेंसी, विशाखापत्तनम। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में 106 रन से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। दोनों पारियों में कुल मिलाकर 9 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IND vs ENG 2nd Test LIVE: मैच समरी

  • पहली पारी: भारत 396 रन, इंग्लैंड 263 रन
  • दूसरी पारी: भारत 255 रन, इंग्लैंड 292 रन

चौथे दिन इंग्लैंड का दूसरा विकेट रेहान अहमद के रूप में गिरा, जिन्होंने 23 रन बनाए। अक्षर पटेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद अश्वीन ने ओली पोप को 23 रन के निजी स्कोर पर चला किया। कप्तान रोहित शर्मा ने उनका कैच पकड़ा। जो रूट भी खास नहीं कर पाए और मात्र 16 रन बनाकर अश्वीन की गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हो गए।


इंग्लैंड की पारी का पांचवां विकेट जैक क्रॉली का रहा, जिन्होंने 73 रन बनाए। कुलदीप यादव ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। छठा विकेट जॉनी बेयरस्टो का गिरा, जिन्होंने 26 रन बनाए। बेन स्ट्रॉक्स 11 रन बनाकर रन आउट हुए।

IND vs ENG 2nd Test LIVE: लाइव स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया जीत से 9 विकेट दूर थी। वहीं इंग्लैंड को अभी भी 332 रनों की दरकार है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे।

चौथे दिन स्पिनरों पर दारोमदार रहा। वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

naidunia_image

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार।

naidunia_image

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रिहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन