• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 4th Test 2024: जो रूट ने जड़ा 31वां शतक टेस्ट शतक, पहले दिन 7 विकेट पर 302 रन ठोके

IND vs ENG 4th Test: जो रूट ने शतक लगाया। वो 226 गेंद में 106 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने पारी में नौ चौके लगाए।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 07:57:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Feb 2024 09:54:15 AM (IST)
IND vs ENG 4th Test 2024: जो रूट ने जड़ा 31वां शतक टेस्ट शतक, पहले दिन 7 विकेट पर 302 रन ठोके
भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर आकाश दीप को शामिल किया गया है। यह आकाश का पहले टेस्ट है।

HighLights

  1. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार से
  2. इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 302 रन
  3. डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने झटके तीन विकेट

एजेंसी, रांची (IND vs ENG 4th Test 2024): रांची टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट के नाम रहा। वह 106 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट के दम पर इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 302/7 रन बना लिए। टीम इंडिया से डेब्यू मैच में आकाश दीप ने 3 विकेट चटकाएं। सिराज को दो सफलता मिली। आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया अभी 2-1 से सीरीज में आगे है और रांची टेस्ट में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश रहेगी।

IND vs ENG 4th Test: लाइव स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

IND vs ENG 4th Test: playing XI

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप
  • इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, ओली रॉबिन्सन

naidunia_image

IND vs ENG 4th Test: Weather report

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मंगलवार तक रांची में बारिश की कोई संभावना नहीं हो है। धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगाष। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अंतिम दिन 27 फरवरी को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जो मैच में बाधा डाल सकती है।


IND vs ENG 4th Test: Pitch report

परंपरागत रूप से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची की पिच धीमी होती है और यहां स्पिनरों को मदद मिलती है। खेल आगे बढ़ने के साथ गेंद नीची रहती है। इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप अपने आकलन में इसे 'मंगल ग्रह की मिट्टी से तैयार' पिच कहेंगे।

पिछली बार जब रांची में टेस्ट मैच खेला गया था, तब भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी और 202 रनों से जीत हासिल की थी और खेल चार दिनों के भीतर समाप्त हो गया था।