• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: खत्म हुआ 58 सालों का सूखा...भारत की एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 रन से हराया

शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने बर्मिंघम में इंग्लैंड को सीरीज के दूसरे मुकाबले में 336 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह एजबेस्टन के मैदान पर...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 06 Jul 2025 10:13:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Jul 2025 10:13:27 PM (IST)
IND vs ENG: खत्म हुआ 58 सालों का सूखा...भारत की एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 रन से हराया
भारत की एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत।

HighLights

  1. भारत ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज बराबर की
  2. मोहम्मद सिराज के बाद आकाश दीप ने खोला पंजा
  3. तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। 58 साल के इतिहास में भारत की एजबेस्टन में यह पहली टेस्ट जीत है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हरा दिया। इसके साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

एजबेस्टन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

भारतीय युवा टेस्ट टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर इतिहास रच दिया। 58 साल में पहली बार भारतीय टीम ने एजबेस्टन में कोई टेस्ट मैच जीता। जो काम पटौदी से लेकर धोनी-कोहली नहीं कर सके, उसे शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने कर दिखाया। भारत ने इंग्लैंड को 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। भारतीय गेंदबाजों के आगे बैजबॉल फेल हो गया। आकाश दीप ने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए।


दूसरे टेस्ट मैच का हाल

टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 587 रन बोर्ड पर लगाए। कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन की लाजवाब पारी खेली। इसके बाद सिराज ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर ढेर कर दी और भारत को 180 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी भारत ने 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी। एक बार फिर कप्तान गिल का बल्ला चला और उन्होंने 161 रन की पारी खेली। राहुल-पंत और जडेजा ने अर्धशतक बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ ने अर्धशतक जड़ा। आकाश दीप ने 6 विकेट चटकाए।