ICC World Cup 2023 India vs England LIVE Score in Hindi
HIGHLIGHTS
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया
मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने लिए 3 विकेट
भारत ने विश्व कप में लगातार 6 मैच जीते
एजेंसी, लखनऊ। भारत ने विश्व कप 2023 में छठी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने विश्व कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद पटखनी दी है। टीम आखिरी बार 2003 में 82 रन से जीती थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 229 रन बनाए। 230 रन को चेज करने उतरी इंग्लैंड टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई।