• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Jasprit Bumrah ने लिए सबसे तेज 150 विकेट, ये कारनाम करने वाले पहले तेज गेंदबाज

भारत के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया है। वह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 07:07:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 07:07:30 PM (IST)
IND vs ENG: Jasprit Bumrah ने लिए सबसे तेज 150 विकेट, ये कारनाम करने वाले पहले तेज गेंदबाज
Jasprit Bumrah ने बनाया रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के उप-कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड 6 विकेट लेकर रिकॉर्ड बना दिया है। वह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने 34 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

बुमराह से पहले यह कारनाम आर अश्विन कर चुके हैं। उन्होंने 29 मैचों में ही 150 विकेट हासिल कर लिए थे। उसके बाद रविंद्र जडेजा का नंबर आता है। उन्होंने 32 मैचों में 150 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह इस रैंक में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अनिल कुंबले और इरापल्ली प्रसन्ना की बराबरी कर ली है। उन्होंने 150 विकेट लेने के लिए 34 टेस्ट मैच खेले थे।


सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय

आर अश्विन- 29 मैच

रवीन्द्र जड़ेजा- 32 मैच

जसप्रित बुमरा- 34 मैच

अनिल कुंबले- 34 मैच

इरापल्ली प्रसन्ना- 34 मैच

एशियाई तेज गेंदबाजों में वकार यूनिस आगे

एशियाई तेज गेंदबाजों में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। उन्होंने महज 27 टेस्ट मैचों में यह कारनामा हासिल कर लिया था। पाकिस्तान के इमरान खान और शोएब अख्तर भी इस क्लब में शामिल है।