• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ 2nd Test: 24 नवंबर को फिर भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, पुणे पिच में बदलाव कर कीवियों को चौंकाएगी इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर को पुणे में होगा, जहां काली मिट्टी की पिच स्लो टर्नर बन सकती है। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में हार झेल...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 22 Oct 2024 01:08:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Oct 2024 01:08:10 PM (IST)
IND vs NZ 2nd Test: 24 नवंबर को फिर भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, पुणे पिच में बदलाव कर कीवियों को चौंकाएगी इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट मैच।

HighLights

  1. दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा।
  2. पहले टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हार मिली।
  3. वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से खेला जाएगा। ESPN की मानें तो पुणे में खेले जाने वाले मैच की पिच पर काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह स्लो टर्नर हो सकती है।

बेंगलुरु में पहले टेस्ट में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम पर दबाव है कि वह दोनों टेस्ट मैचों को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करे।

बेंगलुरु में बारिश ने किया था खेल खराब

पुणे में भारतीय टीम रविचंद्र अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ खेल सकती है। इन तीनों स्पिनर्स पर टीम भरोसा जता सकती है। आपको बता दें कि टीम का भरोसा इन पर पहले मैच में भी था, लेकिन तब बारिश ने पूरा खेल ही खराब कर दिया था। मैच के बीच में हुई बारिश की वजह से पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी फायदा मिला। यही कारण रहा की भारतीय टीम 46 रन का ही स्कोर बना पाई।


पुणे में अभी तक दो टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें भारत ने एक जीता है और दूसरा हारा है। साल 2016-2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में उतरी भारतीय टीम को 333 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरा टेस्ट मैच पुणे में साउथ अफ्रीका से हुआ था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए थे। यह भारत ने 137 रनों से जीत लिया था।

भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम बदलाव करते हुए एक खिलाड़ी को जोड़ रही है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा रहा है। वह पुणे में टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार गई थी। पहले से आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव सहित तीन स्पिनर मौजूद हैं।