• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK Pitch Report: जानिए भारत-पाक मैच से पहले कैसा है न्यूयॉर्क का मौसम, क्या टॉस में होगी देरी

IND vs PAK T20 World Cup 2024: पाकिस्तान का पहला मुकाबला मेजबान यूएसए के खिलाफ डलास में हुआ था, जहां पाकिस्तान के शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 09 Jun 2024 10:05:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Jun 2024 03:00:38 PM (IST)
IND vs PAK Pitch Report: जानिए भारत-पाक मैच से पहले कैसा है न्यूयॉर्क का मौसम, क्या टॉस में होगी देरी
T20 World Cup 2024: भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।

HighLights

  1. T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप में आज भारत-पाक मैच
  2. Pitch Report New York: न्यूयॉर्क में होगा मुकाबला, पिच पर उठ चुके सवाल
  3. IND vs PAK: आज भारत से हारा, तो बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

एजेंसी, न्यूयॉर्क (IND vs PAK Pitch Report)। टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज रात मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक यहां विश्व कप के चार मुकाबले हुए हैं, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 112 रन है।

ताजा खबर यह है कि न्यूयॉर्क के आसमान में बादल छाए हैं और आशंका है कि टॉस में देरी हो सकती है। यदि बारिश होती है तो अंतिम 11 खिलाड़ियों के चयन पर भी असर पड़ सकता है।

ND vs PAK, Pitch Report and Weather Conditions

अब तक न्यूयॉर्क की पिच संतुलित रही है। मतलब, गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए यहां समान अवसर हैं। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने 50% मैच जीते हैं।

टी-20 विश्व कप के दौरान यहां गिरे विकेटों में से 80% विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए टीम सिलेक्शन करना होगा।

naidunia_image

आज न्यूयॉर्क का तापमान 75% आर्द्रता के साथ 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 5.91 मीटर/सेकेंड हवाएं चलने की उम्मीद है। मैच के दौरान बादल छाए रहने की उम्मीद है। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हल्की बारिश की आशंका है जिससे खेल प्रभावित हो सकता है।


IND vs PAK T20 World Cup 2024: महामुकाबले से जुड़ी बड़ी बातें

टी-20 विश्व कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथी की। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के इसी मैदान पर खेला गया था।

पाकिस्तान का पहला मुकाबला मेजबान यूएसए के खिलाफ डलास में हुआ था, जहां पाकिस्तान के शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान के लिए आज का मुकाबला बहुत अहम है। यदि आज भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ता है तो विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।