• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL WC 2023: विराट कोहली ने किया ‘माय नेम इज लखन’ पर डांस, देखिए वानखेड़े स्टेडियम का वीडियो

IND vs SL ICC WC 2023: भारतीय टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से मात दी। भारत ने 358 रन का लक्ष्य दिया, जिसके सामने श्रीलंका की टीम महज 55 रन...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 08:39:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 08:44:05 AM (IST)
IND vs SL WC 2023: विराट कोहली ने किया ‘माय नेम इज लखन’ पर डांस, देखिए वानखेड़े स्टेडियम का वीडियो
श्रीलंका के खिलाफ फील्डिंग के दौरान विराट कोहली अपनी रंग में नजर आए।

HighLights

  1. विश्व कप में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत
  2. श्रीलंका को मुंबई में 302 रन से हराया
  3. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंडिया

एजेंसी, मुंबई। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम हर क्षेत्र में श्रीलंका पर भारी पड़ी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए।

इस विशाल स्कोर के आगे श्रीलंकाई टीम कमजोर नजर आई। भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। फील्डिंग के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज बता ही थी कि मैच पर उनकी पूरी पकड़ है।


अपने रंग में नजर आए विराट कोहली, किया डांस

भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान विराट कोहली अपने रंग में नजर आए। हर विकेट पर विराट बहुत रोमांचक नजर आए। बीच-बीच में वे दर्शकों से भी मुखाबित हो रहे। जब मोहम्मद सिराज अपने रंग में थे, तब विराट दर्शकों कोई उनका उत्साह वर्धन करने का इशारा कर रहे थे।

मैच के दौरान एक मौका ऐसा भी आया, जब दर्शक ‘माय नेम इज लखन’ गाना गा रहे थे। विराट कोहली ने इस पर डांस स्टेप किया। नीचे देखिए वीडियो

Virat Kohli dancing on 'MY NAME IS LAKHAN' 🤩 #INDvSL pic.twitter.com/28Uzadj50D

— Sameer Allana (@HitmanCricket) November 2, 2023

IND vs SL: ICC WC 2023

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से मात दी। भारत ने 358 रन का लक्ष्य दिया, जिसके सामने श्रीलंका की टीम महज 55 रन पर ऑल आउट हो गई।

मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विश्व कप में यह टीम इंडिया की लगातार 7वीं जीत रही।

naidunia_image

इसके साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पाने वाली पहली टीम बन गई है। अब भारत के दो मुकाबले (दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड) शेष हैं।

Wankhede crowd chanting 'Kohli ko bowling do'

Virat Kohli didn't get to bowl but he did mimic his action to entertain everyone! What a man! ❤️ #INDvSL pic.twitter.com/TrgmcR4nXb

— Sameer Allana (@HitmanCricket) November 2, 2023

Good night with 'Maa Tujhe Salaam' ❤️

And yes you can deny as much as you want but the truth is Wankhede Stadium has the GREATEST crowd atmosphere compared to any other stadium in India! 🤩#INDvSL #INDvsSL @NorthStandGang pic.twitter.com/LLCurPQWZ8

— Sameer Allana (@HitmanCricket) November 2, 2023