• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs WI Test Series: ऑफ स्टंप की गेंदों पर कोहली की परेशानी जारी, यशस्वी को मिल सकता है मौका

पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली लगातार ऑफ-स्टंप से बाहर निकलती गेंदों पर आउट हुए हैं।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 06 Jul 2023 05:08:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Jul 2023 05:08:17 PM (IST)
IND vs WI Test Series: ऑफ स्टंप की गेंदों पर कोहली की परेशानी जारी, यशस्वी को मिल सकता है मौका
प्रैक्टिस करते विराट कोहली

IND vs WI Test Series: ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जमकर नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों को लेकर अभी भी वे संघर्ष करते दिखे। एक अभ्यास गेम के दौरान विराट कोहली जयदेव उनादकट की बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाने के चक्कर में स्लिप में कैच आउट हो गए। इससे लगता है कि विराट कोहली ने पुरानी गलतियों से सबक नहीं लिया है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट श्रृंखला से पहले, अपने टेस्ट डेब्यू के लिए मजबूत दावेदारी जताई।

12 जुलाई से पहला टेस्ट

दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-अभ्यास खेल के लिए भारतीय टीम में अपने 16 खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ स्थानीय क्लब क्रिकेटर भी शामिल थे। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होगा। इस टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का सफर भी शुरू हो जाएगा। इस दौरे के लिए टीम इंडिया समय से काफी पहले पहुंचकर तैयारियों में जुट चुकी है। भारत ने तैयारियों के बीच इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेला, जिसमें विराट कोहली जिस तरह से आउट हुए हैं, उसे देखकर फैन्स को निराशा हुई है।


जायसवाल को मौका

भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है और उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। उन्हें टेस्ट मैच के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जगह शामिल किया गया है, जो लगभग तीन साल से कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। टेस्ट मैच में उनकी धीमी बल्लेबाजी की भी आलोचना हुई थी। ऐसे में यशस्वी को मौका मिलना तो समय की बात है, लेकिन चर्चा हो रही है कि विराट कोहली की जगह टीम मैनेजमेंट इन्हें मौका दे सकता है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर कई लोगों की निगाहें रहेंगी, क्योंकि इनकी जगह लेने के लिए कई युवा खिलाड़ी जबरदस्त दावेदारी पेश कर रहे हैं।