• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की शानदार वापसी, 100 रन से जीता दूसरा टी20 मैच

अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक लगाकर जिंबाब्‍वे के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से शर्मनाक हार झ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 07 Jul 2024 09:17:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jul 2024 07:24:49 AM (IST)
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की शानदार वापसी, 100 रन से जीता दूसरा टी20 मैच
जिम्बाब्वे का विकेट लेकर जश्न मनाती टीम इंडिया। (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, इंदौर। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को बुरी तरह से हरा दिया है। 100 रन से दूसरा टी-20 मैच जीतकर भारत ने सीरीज एक-एक से बराबर कर लिया है।

अभिषेक शर्मा और ऋतुराज ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। अभिषेक के 100 और ऋतुराज के 77 रन की बदौलत टीम ने 235 रन का लक्ष्य जिम्बाब्वे को दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आस्ट्रेलिया ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 229 रन बनाए थे।

235 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे सिर्फ 134 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने पहले टी-20 की हार का बदला ले लिया। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सामने उतरी जिम्बाब्वे को 71 रन से हार का सामना करना पड़ा था।


भारतीय गेंदबाजों का रहा शानदार प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों में आवेश खान और मुकेश कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की। दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को 2 विकेट से संतोष करना पड़ा।

अभिषेक, ऋतुराज व रिंकू सिंह ने खेली तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा पहले खिलाड़ी बने, जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के की मदद से सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। अभिषेक और ऋतुराज गायकवाड की दूसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी हुई। रिंकू सिंह ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों का सामना कर 48 रन बनाए। जिम्बाब्वे की तरफ से ओपनर वेसले मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 43 रन ठोंके। बाकी पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह से बिखर गई।

टीम इंडिया ने लिया हार का बदला

शनिवार को पहले टी20 मैच में भारत की करारी हार हुई थी। टीम ने उसका जिम्बाब्वे से बदला ले लिया। अब 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। 10 जुलाई को तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।