डिजिटल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ए के आगामी भारत दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने इंडिया-ए महिला टीम की घोषणा कर दी है। ग्वालियर की प्रतिभाशाली क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैंड दौरे के बाद अनुष्का एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम का नेतृत्व करती नजर आएंगी। सयाली सतघरे को उपकप्तान बनाया गया है।
अनुष्का को तीनों फॉर्मेट की जिम्मेदारी
बीसीसीआई की ओर से जारी टीम सूची के मुताबिक अनुष्का को दौरे के तीनों प्रारूपों में नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। टी-20 सीरीज में वह कप्तान की भूमिका निभाएंगी, जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज और चार दिवसीय बहुदिवसीय मुकाबले में उन्हें उपकप्तान बनाया गया है।
तीन प्रारूपों में होंगे मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे पर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय बहुदिवसीय मैच खेला जाएगा। टी20 सीरीज के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में, वनडे सीरीज के मैच मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में और बहुदिवसीय मुकाबला धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
टी-20 के लिए इंडिया ए टीम
अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सेहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मनि, वैष्णवी शर्मा, जिंतीमनी कलिता, शबनम शकील और सिमरन दिल बहादुर।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा