India Cricket Team Schedule 2022: जानिए अगले 3 माह में कहां-कहां क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, देखिए पूरा शेड्यूल
India Cricket Team Schedule 2022: जून के आखिरी से लेकर जुलाई तक टीम इंडिया आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का दौरा करेगी।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 20 Jun 2022 12:03:13 PM (IST)
Updated Date: Mon, 20 Jun 2022 12:03:13 PM (IST)

India Cricket Team Schedule 2022: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही। बेंगलुरू में खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका। अब टीम इंडिया विदेश दौरों पर रवाना होगी। जून के आखिरी हफ्ते से लेकर अगस्त तक ये सीरीज चलेंगी। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम आयरलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगी। टी-20 विश्व कप से पहले यह प्रैक्टिस का बड़ा मौका है। उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत सभी बड़े खिलाड़ी अब चयन के लिए उपलब्ध होंगे। यहां देखिए पूरे शेड्यूल
- आयरलैंड दौरा: 26 से 28 जून (2 टी-20)
- इंग्लैंड दौरा: 1 से 17 जुलाई (1 टेस्ट, 3 टी-20 और 3 वनडे)
- वेस्टइंडीज और यूएसए दौरा: 22 जुलाई से 7 अगस्त (3 वनडे और 5 टी-20)
India Tour of Ireland: भारत का आयरलैंड दौरा, देखिए पूरा शेड्यूल
- 26 जून 2022, पहला टी20, डबलिन, 2:30 अपराह्न
- 28 जून 2022, दूसरा टी20, डबलिन, 2:30 अपराह्न
India Tour of England: भारत का इंग्लैंड दौरा, देखिए पूरा शेड्यूल
- 1 जुलाई 2022, 5वां टेस्ट (पिछली सीरीज का बचा हुआ), एजबेस्टन, बर्मिंघम, दोपहर 3:30 बजे
- 7 जुलाई 2022, पहला टी20, साउथेम्प्टन, 11:00 बजे
- 9 जुलाई 2022, दूसरा टी20, बर्मिंघम, 7:00 अपराह्न
- 10 जुलाई 2022, तीसरा टी 20, नॉटिंघम, 11:00 बजे
- 12 जुलाई 2022, पहला वनडे, ओवल, लंदन, 3:30 अपराह्न
- 14 जुलाई 2022, दूसरा वनडे, लॉर्ड्स, लंदन, दोपहर 3:30 बजे
- 17 जुलाई 2022, तीसरा वनडे, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, दोपहर 3:30 बजे
India Tour of West Indies and USA: देखिए पूरा शेड्यूल
- 22 जुलाई 2022: WI vs IND 1st ODI, क्वीन्स पार्क ओवल, 7:00 PM
- 24 जुलाई Jul 2022: WI vs IND 2nd ODI, क्वीन्स पार्क ओवल, 7:00 PM
- 27 जुलाई 2022: WI vs IND, 3rd ODI, क्वीन्स पार्क ओवल, 7:00 PM
- 29 जुलाई 2022: WI vs IND 1st T20I, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, 8:00 PM
- 1 अगस्त 2022: WI vs IND 2nd T20I, वार्नर पार्क, 8:00 PM
- 2 अगस्त 2022: WI vs IND 3rd T20I, वार्नर पार्क, 8:00PM
- 6 अगस्त 2022: WI vs IND 4th T20I, ब्रोवर्ड पार्क, 9:00 PM
- 7 अगस्त 2022: WI vs IND 5th T20I, ब्रोवर्ड पार्क, 9:00 PM