• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA: केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर, सीरीज ड्रॉ के साथ दूसरे टेस्ट मैच में बने 10 रिकॉर्ड

India South Africa Test Match: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले के दूसरे दिन रोहित ब्रिगेड...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 04 Jan 2024 06:11:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jan 2024 06:11:38 PM (IST)
IND vs SA: केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर, सीरीज ड्रॉ के साथ दूसरे टेस्ट मैच में बने 10 रिकॉर्ड
India South Africa Test Match

HighLights

  1. दूसरे टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया।
  2. टीम इंडिया ने तोड़ा अफ्रीका का तिलिस्म।
  3. दूसरे टेस्ट मैंच में बने कई एतिहासिक रिकॉर्ड।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India South Africa Test Match: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। मुकाबले के दूसरे दिन रोहित ब्रिगेड को 79 रनों का टारगेट मिला था। जिससे 3 विकेट खोकर 12 ओवर में हासिल कर लिया। वह इस ग्राउंड में टेस्ट जीतने वाला पहला एशियाई देश है। इससे पहले केपटाउन में टीम इंडिया ने 6 टेस्ट में चार बार हार का सामना करना पड़ा। दो मुकाबले ड्ऱॉ रहे।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में 10 रिकॉर्ड बने हैं। तो आइए नजर डालते हैं-

1. टेस्ट में सातवां न्यूनतम स्कोर

केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मैचों में 7वां न्यूनतम (55) स्कोर है। 1932 के बाद टेस्ट में कम स्कोर है। मेलबर्न में अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 और 45 रन बनाए थे।

2. किसी टीम का न्यूनतम स्कोर

दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया न्यूनतम स्कोर है। पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज था। कीवी टीम 2021 में वानखेड़े स्टेडियम में 62 के स्कोर पर आउट हो गई थी।


3. पहली पारी में सबसे तेज बढ़त

टीम इंडिया ने पहली पारी में बढ़क 9.4 ओवर में हासिल की। 2001 के बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज बढ़त है। दक्षिण अफ्रीका ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 11.2 ओवर में लीड हासिल की थी। दोनों मैच न्यूलैंड्स में खेले गए थे।

4. मोहम्मद सिराज ने झटके 6 विकेट

मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए। यह टेस्ट में पहले दिन के लंच से पहले दूसरा बेस्ट गेंदबाजी है। सिराज से आगे स्टुअर्ट ब्रॉड है। उन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में 15 रन देकर 8 विकेट झटके थे।

5. टीम इंडिया का नया रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने 23.2 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट कर दिया, जो एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2006 में अफ्रीका को 25.1 ओवर में पवेलियन लौटा दिया था।

6. दक्षिण अफ्रीका घर पर सबसे कम स्कोर

अफ्रीका घर पर साल 1899 में इससे कम स्कोर पर आउट हुई थी। तब केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 35 के स्कोर पर सिमट गई थी। 55 पर ऑलआउट का 5वां न्यूनतम स्कोर है।

7. टेस्ट में चौथा न्यूनतम टोटल

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के इस स्कोर से कम 8 स्कोर हैं। यह 1950 के बाद चौथा न्यूनतम टोटल स्कोर है।

8. कम ओवर में 6 विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर गेंदबाजी की। किसी भारतीय गेंदबाज ने इससे कम ओवर में 6 विकेट लिए हैं। इससे पहले वेंकटेश प्रसाद ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ 10.2 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाएं थे।

9. सिराज के नाम एक ओर रिकॉर्ड

मोहम्म सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए। यह भारतीय बॉलर द्वारा खर्च किए गए न्यूनतम रनों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। वेंकटपति राजू ने 1993 में श्रीलंका के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

10. साउथ अफ्रीका अनकंट्रोल शॉट

दक्षिण अफ्रीका का बुधवार को पहले 20 ओवरों में 36.67% फीसदी शॉट नियंत्रण में नहीं थे। उन्होंने 8 विकेट गंवा दिए। पिछले टेस्ट में 30 फीसदी ऐसे शॉट खेले थे, जो कंट्रोल में नहीं थे। तब टीम ने एक विकेट खोया था।