• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India T20 World Cup Squad: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल टीम से बाहर, पंत-सैमसन को मौका

टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। बीसीसीआई ने काफी मंथन के बाद टीम का एलान किया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 30 Apr 2024 04:02:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Apr 2024 10:40:49 PM (IST)
India T20 World Cup Squad: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल टीम से बाहर, पंत-सैमसन को मौका
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम घोषित।

HighLights

  1. टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का एलान।
  2. रोहित शर्मा को टीम की कमान मिली है।
  3. केएल राहुल को टीम में जगह नहीं मिली।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India T20 World Cup Squad: टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। बीसीसीआई ने काफी मंथन के बाद टीम का एलान किया। हार्दिक पंड्या को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह उपकप्तानी करेंगे। टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगह दी गई है। केएल राहुल को मौका नहीं मिला है। शुभमन गिल और रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा गया है।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद

टी20 विश्व कप 1 जून से खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल 26 जून को गुयाना और दूसरा 27 जून को त्रिनिदाद में होगा। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज 1 से 18 जून के बीच खेला जाएगा। हर ग्रुप की टीमों को आपस में एक-एक मैच खेलना है। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले स्टेज में पहुंचगी। सुपर-8 19 से 24 जून के बीच होगा। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें भाग लेंगी। कुल 8 टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। टॉप-4 टीमें नॉकआउट स्टेज में जगह बनाएंगी। सुपर-8 में जीतने वाली टीमें सेमीफाइल में जाएंगी।


टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका

ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुब सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

टी20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। ट्रैवलिंग रिजर्व- बेन सियर्स

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजो हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, ट्रैवलिंग रिजर्व- नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।