एजेंसी, मुंबई (Ind vs Eng Test Series)। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। शनिवार को मुंबई में सिलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया है। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे।
शुभमन गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने हैं। बता दें, जसप्रीत बुमराह पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुके हैं।
शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
भारती ने 1932 में अपना पहला टेस्ट खेला था। टीम इंडिया अब तक 589 टेस्ट मैच खेल चुकी है। अब तक 36 खिलाड़ियों ने कप्तानी की है। सीके नायडू ने 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत का नेतृत्व किया था।
इसके 20 साल बाद भारत ने विजय हजारे की कप्तानी में 10 फरवरी 1952 को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा था।
Shubman Gill-led #TeamIndia are READY for an action-packed Test series 💪
A look at the squad for India Men’s Tour of England 🙌#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/y2cnQoWIpq
— BCCI (@BCCI) May 24, 2025
भारतीय टेस्ट क्रिकेट को एक महत्वपूर्ण मोड़ पर माना जा है, क्योंकि टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। अब इंग्लैंड में मजबूत प्रदर्शन की जरूरत है, ताकि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास लौट सके।
हाल के नतीजों के कारण हेड कोच गौतम गंभीर भी दबाव में होंगे। माना जा रहा है कि रोहित और विराट के संन्यास के बाद टीम के चयन में गौतम का महत्वपूर्ण योगदान होगा।