• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-श्रीलंका सीरीज का अपडेट शेड्यूल जारी, 27 जुलाई को पहला मैच, गौतम गंभीर के कोचिंग युग की होगी शुरुआत

टी20 विश्व कप के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारतीय ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 11 Jul 2024 07:24:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jul 2024 09:39:19 AM (IST)
भारत-श्रीलंका सीरीज का अपडेट शेड्यूल जारी, 27 जुलाई को पहला मैच, गौतम गंभीर के कोचिंग युग की होगी शुरुआत
27 जुलाई से होगी भारत और श्रीलंका टी20 सीरीज की शुरुआत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर का पहला टूर होगा।
  2. दोनों टीमें नए हेड कोच के साथ सीरीज खेलने उतरेंगी।
  3. सीरीज के मुकाबले पल्लेकेले और कोलंबों में खेले जाएंगे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India Tour Of Srilanka: भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का अपडेट शेड्यूल जारी किया गया है। बीसीसीआई ने तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला का शेड्यूल जारी किया। पहले बताया गया था कि सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी, लेकिन अब 27 जुलाई की तारीख तय की गई है।

इस दौरे से टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर अपनी इंटरनेशनल कोचिंग का आगाज करेंगे। साथ ही श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का बतौर कोच पहला असाइनमेंट होगा। नए शेड्यूल के अनुसार, टी20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को शाम 7 बजे से पल्लेकेले में खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत कोलंबो में 2 अगस्त से होगी।


भारत के श्रीलंका दौरे का अपडेट शेड्यूल

  • पहला टी20: 27 जुलाई, शाम 7 बजे, पल्लेकेले
  • दूसरा टी20: 28 जुलाई, शाम 7 बजे, पल्लेकेले
  • तीसरा टी20: 30 जुलाई, शाम 7 बजे, पल्लेकेले
  • पहला वनडे: 2 अगस्त, दोपहर 2.30 बजे, कोलंबो
  • दूसरा वनडे: 4 अगस्त, दोपहर 2.30 बजे, कोलंबो
  • तीसरा वनडे: 7 अगस्त, दोपहर 2.30 बजे, कोलंबो

naidunia_image

गौतम गंभीर का पहला असाइमेंट होगा

हाल ही में गौतम गंभीर भारतीय टीम के नए मुख्य कोच बने हैं। यह बतौर कोच उनका पहला टूर होगा। उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। राहुल का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया। गौतम गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

केएल राहुल या हार्दिक पंड्या संभालेंगे कप्तानी

रोहित शर्मा के टी20 फॉर्मेट से संन्यास के बाद नया कप्तान चुनना बाकी है। कप्तानी की रेस में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे आगे है। वे टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के उपकप्तान थे। इस टूर में केएस राहुल वनडे टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।