• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS 1st T20I: सूर्यकुमार यादव की धाकड़ बल्लेबाजी के बाद रिंकू सिंह का तूफान, भारत ने जीता पहला टी20 मैच

IND vs AUS 1st T20I 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच दो विकेट से जीत लिया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 22 Nov 2023 06:14:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Nov 2023 11:01:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs AUS 1st T20I: सूर्यकुमार यादव की धाकड़ बल्लेबाजी के बाद रिंकू सिंह का तूफान, भारत ने जीता पहला टी20 मैच
IND vs AUS 1st T20I 2023

HighLights

  1. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया सबसे बड़ा रेनचेज।
  2. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में हराया।
  3. सूर्यकुमार यादव ने 80 रन और ईशान किशन ने खेली 58 रन पारी।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS 1st T20I 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। सीरीज का पहला मैच गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारू को 2 विकेट से हराया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 208 रन बनाए। इसके जवाब में 19.5 ओवर में रिंकू सिंह (22 रन) ने छक्का जड़कर भारत के झोली में जीत डाल दी। टीम इंडिया की ओर से सूर्या ने सर्वाधिक 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। ईशान किशन 39 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कंगारू के लिए तनवीर सांघा को 2 विकेट मिले।


जोश इंग्लिस ने जड़ा शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने तेज शुरुआत की। टीम ने 3 विकेट खोकर 208 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 50 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्के लगाकर 110 रन की तूफानी पारी खेली। स्टिव स्मिथ 52 और मैथ्यू शॉर्ट 13 रन पर आउट हुए। मार्केस स्टोइनिस 7 और टिम डेविड 19 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

भारत की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्केस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।