• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 278/6, पुजारा शतक से चूके

IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत सधी हुई रही। 14वें ओवर में 41 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 14 Dec 2022 05:06:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Dec 2022 05:06:41 PM (IST)
IND vs BAN: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 278/6,  पुजारा शतक से चूके
IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत सधी हुई रही। 14वें ओवर में 41 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। शुभमन गिल (20) तैजुल इस्लाम की बॉल पर यासिर को कैच थमा बैठे।

IND vs BAN 1st Test Day 1 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। एक समय सिर्फ 48 रनों पर 3 विकेट और 112 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने वापसी की। भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा 90 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अक्षर पटेल दिन की आखिरी बॉल पर पवेलियन लौटे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत सधी हुई रही। 14वें ओवर में 41 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। शुभमन गिल (20) तैजुल इस्लाम की बॉल पर यासिर को कैच थमा बैठे। इसके बाद कप्तान केएल राहुल (22) बनाकर पवेलियन लौट गए। वे खालिद अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए।


45 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद मैदान में विराट कोहली आए। कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला। वह 1 रन पर तैजुल इस्लाम की बॉल पर LBW हुए। इसके बाद ऋषभ पंत ने पारी को संभाला। पंत ने 46 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 6 चौके निकले। ऋषभ को मेहदी हसन मिराज ने बोल्ड कर दिया।

112 रनों पर 4 विकेट खोने के बाद चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 149 रनों की साझेदारी हुई। पुजारा (90) तैजुल इस्लाम का शिकार बने। उन्होंने 11 चौके लगाए। भारत का छठा विकेट अक्षर पटेल का गिरा। अक्षर (14) को मेहदी हसन ने LBW आउट किया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 3 विकेट चटकाए। मेहदी मिराज और खालिद अहमद को एक-एक सफलता मिली।