• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN 2nd Test: कानपुर टेस्ट में सचिन तेंदुलकर और डॉन बैडमेन के 'विराट' रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर को कानपुर में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 280 रन से जीत दर्ज की थी। विराट कोहली 35 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 26 Sep 2024 08:59:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Sep 2024 09:10:36 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IND vs BAN 2nd Test: कानपुर टेस्ट में सचिन तेंदुलकर और डॉन बैडमेन के 'विराट' रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं कोहली
विराट कोहली। -फाइल फोटो

HighLights

  1. पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को हराया।
  2. विराट कोहली से टेस्ट में बड़ी उम्मीदे हैं।
  3. शतक लगाने पर बैडमैन को पीछे छोड़ देंगे।

खेल डेस्क, इंदौर। Virat Kohli, IND vs BAN 2nd Test: टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले मैच में मेहमान टीम को 280 रनों से हराया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरा मुकाबला जीतते ही भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी। कानपुर टेस्ट में विराट कोहली से काफी उम्मीदें रहेंगी। हालांकि उनका बल्ला पहले मैच में नहीं चला था। कोहली ने चेन्नई टेस्ट में 6 और 17 रन बनाए थे। अगर ग्रीन पार्क में उनका बल्ला चला तो वो कई रिकॉर्ड तोड़ देंगे।


टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

विराट कोहली के बाद सचिन तेंदुलकर और डॉन बैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अगर विराट कानपुर टेस्ट में 35 रन बनाते हैं तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन पूरे कर लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 623 पारियों में उपलब्धि हासिल की है। वहीं, किंग कोहली ने 534 टेस्ट की 593 पारियों में 26,965 रन बनाए हैं।

डॉन बैडमैन को पीछे करेंगे कोहली

अगर विराट कोहली शतक जड़ते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन बैडमैन को पछाड़ देंगे। विराट इस समय 29 शतक के बाद बैडमैन की बराबरी पर है। 30वां शतक लगाते हुए पूर्व भारतीय कप्तान मैथ्यू हेडन और शिवनारायण चंद्रपॉल की बराबरी कर लेंगे।

द्रविड़-गावस्कर के क्लब में शामिल होंगे

कानपुर टेस्ट में विराट कोहली दोनों पारियों में मिलाकर 129 रन बना लेते हैं, तो एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। विराट नौ हजार टेस्ट रन पूरे करेंगे और सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद चौथे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।