• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: यशस्वी-सरफराज जाने लगे ड्रेसिंग रूम तो रोहित ने हड़काया, वापस बल्लेबाजी करने भेजा, वीडियो

India vs England: टीम इंडिया के पारी घोषित करने को लेकर यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान को कंफ्यूजन हो गया। वे दोनों पारी घोषित होने होने का समझकर ड्रेसि...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 18 Feb 2024 05:42:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Feb 2024 05:42:06 PM (IST)
IND vs ENG: यशस्वी-सरफराज जाने लगे ड्रेसिंग रूम तो रोहित ने हड़काया, वापस बल्लेबाजी करने भेजा, वीडियो
भारत ने राजकोट टेस्ट मैच जीता।

HighLights

  1. यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए।
  2. सरफराज खान ने दूसरी पारी में 68 रन बनाए

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England: भारत ने तीसरे टेस्ट मैच 434 रनों से जीत लिया। मुकाबले के चौथे दिन एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। टीम इंडिया के पारी घोषित करने को लेकर यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान को कंफ्यूजन हो गया। वे दोनों पारी घोषित होने होने का समझकर ड्रेसिंग रूम जाने लगे। रोहित शर्मा ने उन्हें आते देखा तो गुस्सा हो गए। उन्होंने दोनों को फिर से बल्लेबाजी करने का इशारा किया। ऐसे में फिर से भारत की बैटिंग शुरू हुई। हालांकि 1 ओवर बाद भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी।

दूसरे पारी के 97वें ओवर में हुई घटना

टीम इंडिया की दूसरी पारी के 97वें ओवर में यह घटना हुई। जब यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ा। तब भारत का स्कोर 412/4 था। जायसवाल 213 और सरफराज खान 51 रन पर खेल रहे थे। ओवर पूरा होते ही ड्रिंक्स ग्राउंड में आई। रोहित शर्मा मैच जर्सी में दिखाई दिए। इससे लगा कि टीम की पारी घोषित होने वाली है। दोनों बल्लेबाजों को यही लगा। उन्होंने कप्तान रोहित को टीम इंडिया की जर्सी में देखा तो माना कि पारी घोषित हो गई। ऐसे में दोनों ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने लगे। रोहित शर्मा ने यह देखा तो उन्होंने वापस बैटिंग के लिए भेजा।


Rofat is funny at this moment pic.twitter.com/iG6mD8z0bk

— sarthhhh (@ChiefLahk) February 18, 2024

भारत ने 434 रनों से जीता मैच

भारत ने राजकोट टेस्ट मैच 434 रनों से जीत लिया। मुकाबले में भारतीय टीम ने अंग्रेजों को 557 रनों का टारगेट दिया था। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 122 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।