• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 1st Test Live Streaming: फ्री में उठाएं भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट का लुत्फ, ये रही पूरी डिटेल्स

IND vs ENG 1st Test Live Streaming: पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 02:45:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jan 2024 03:48:05 PM (IST)
IND vs ENG 1st Test Live Streaming: फ्री में उठाएं भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट का लुत्फ, ये रही पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 1st Test Live Streaming

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 1st Test Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट मैच खेलने को तैयार है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 से 29 जनवरी तक हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अगले चार रेड बॉल मैच विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जीती थीं। वह टीम इंडिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं, मैन इन ब्लू हाल ही में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को सीरीज हराकर मैदान में उतरेगी। विराट कोहली पहले दो मैचों से व्यक्तिगत कारणों से बाहर हो गए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल और स्थान (IND vs ENG Test Series 2024 Schedule And Venues)

पहला टेस्ट- 25 से 29 जनवरी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट- 2 से 6 फरवरी, डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम

तीसरा टेस्ट- 15 से 19 फरवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

चौथा टेस्ट- 23 से 27 फरवरी, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची

पांचवां टेस्ट- 7 से 11 मार्च, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज मैच का समय (IND vs ENG Test Series Match Timings)

भारत और इंग्लैंड के सभी पांच टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स (IND vs ENG Test Series Live Streaming And Telecast Details)

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 के लिए टीमें (IND vs ENG Test Series 2024 Squad)

भारतीय टीम (पहला और दूसरा टेस्ट)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान।

इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।