• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ 1st Test Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में खेल, देखें मौसम पूर्वानुमान और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs NZ 1st Test: भारतीय टीम तीन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है। भारत ने सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप के रूप में त...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 11:06:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Oct 2024 11:12:38 AM (IST)
IND vs NZ 1st Test Weather Report: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में खेल, देखें मौसम पूर्वानुमान और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच।

खेल डेस्क, इंदौर। IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बांग्लादेश को 2-0 से हराने के बाद टीम इंडिया पर मौजूदा लय को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।

फिलहाल रोहित ब्रिगेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने हाल ही में श्रीलंका में अपने दोनों टेस्ट मैच गंवा दिए। कीवी अपने पिछले पांच टेस्ट मैचों में से कोई भी जीत नहीं पाई है। भारत और न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु में आखिरी टेस्ट मैच 2012 में खेला था। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया था।


भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के लिए मौसम पूर्वानुमान

बेंगलुरु के लिए मौसम का पूर्वानुमान अनुकूल नहीं है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर में पूरे सप्ताह बारिश होगी। 16 और 17 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पहले दो दिनों में करीब 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है और आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत के आसपास रहेगा। 16 अक्टूबर को 100 प्रतिशत बादल छाए रहने से तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि चिन्नास्वामी मैदान का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। इसलिए हल्की से मध्यम बारिश होने पर कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन लगातार वर्षा हुई तो मैच प्रभावित हो सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच किस चैनल पर देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर फ्री में की जाएगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

रिजर्व खिलाड़ी- हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड

डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल (उपकप्तान), टॉम लैथम (कप्तान), अजाज पटेल, बेन सियर्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, विल ओ'रूर्के।