• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs NZ: छत्तीसगढ़ की काली मिट्टी से बनी है पिच, जिस पर भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड

India vs New Zealand: नवा रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 रोमांच के लिए पूरी तरह सज चुका है। छत्तीसगढ़ महतारी की कोख से निकली काली मिट्टी से तैयार पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए रनों का अंबार लगाने को तैयार है।

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 12:48:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jan 2026 12:48:33 PM (IST)
IND vs NZ: छत्तीसगढ़ की काली मिट्टी से बनी है पिच, जिस पर भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड
नवा रायपुर में 'स्काई' का धमाका।

HighLights

  1. नवा रायपुर में 'स्काई' का धमाका।
  2. काली मिट्टी की पिच पर बरसेगा रन।
  3. यहां जानें मैच की पूरी डिटेल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नवा रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 रोमांच के लिए पूरी तरह सज चुका है। छत्तीसगढ़ महतारी की कोख से निकली काली मिट्टी से तैयार पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए रनों का अंबार लगाने को तैयार है।

जहां एक ओर 'स्काई' ब्रिगेड के बल्ले और कीवी गेंदबाजों की गति के बीच महासंग्राम होगा, वहीं रायपुर की विशाल बाउंड्री खिलाड़ियों की असली फिटनेस और शाट चयन का इम्तिहान लेगी।

200 के पार जा सकता है स्कोर- पिच विशेषज्ञों के अनुसार रायपुर की काली मिट्टी बेहतरीन बाइंडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है। यह पिच पूरे 40 ओवर तक अपना स्वभाव नहीं बदलेगी, जिससे टास की भूमिका सीमित हो जाएगी। बल्लेबाजों की चांदी: गेंद सीधे बल्ले पर आएगी, जिससे 180 से 200 रनों का विशाल स्कोर बनने की पूरी उम्मीद है।


गेंदबाजों को मदद: लाल मिट्टी के कड़ेपन के कारण 'टू-बाउंस' मिलेगा, जिसका फायदा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज उठा सकते हैं।

ओस का प्रभाव: जनवरी की ठंड में ओस एक बड़ा फैक्टर होगी, लेकिन स्थानीय मिट्टी की जल सोखने की क्षमता खेल की गति को धीमी नहीं पड़ने देगी।

90 यार्ड का मैदान: छक्के नहीं, चौकों की होगी बरसात रायपुर का स्टेडियम अन्य केंद्रों की तुलना में काफी बड़ा है। जहां विशाखापट्टनम और नागपुर में बाउंड्री 65-70 यार्ड की होती है, वहीं रायपुर में यह 75 यार्ड तक रहेगी।

बड़ी चुनौती: बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए छक्के मारना उतना आसान नहीं होगा, जितना छोटे मैदानों पर होता है।

रनिंग बिटवीन द विकेट: दो फील्डरों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण बल्लेबाजों के पास सिंगल को डबल में बदलने का पूरा मौका रहेगा। तेज आउटफील्ड के कारण चौके लगाना आसान होगा।

खाने-पीने के दामों पर लगाम: टी-शर्ट पर छपे होंगे रेट पिछली बार की अव्यवस्था से सबक लेते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (सीएससीएस) ने कड़े नियम बनाए हैं। दर्शकों को लूटने वाले हाकरों पर लगाम लगाने के लिए उनकी टी-शर्ट पर ही रेट लिस्ट छापी गई है।

निशुल्क पानी: स्टेडियम में 3000 लीटर प्रति घंटा क्षमता के वाटर कूलर लगाए गए हैं। कोई भी हाकर इन्हें बंद नहीं कर सकेगा। तय रेट: एक समोसा 50, सैंडविच 60, बर्गर 80 और पानी की बोतल 10 रुपये (250एमएल) में उपलब्ध होगी।

सुरक्षा का अभेद्य किला: बिना पास-टिकट नो एंट्री इस बार स्टेडियम में 'फ्री-पास' वाली भीड़ पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी विभाग के अधिकारी या उनके रिश्तेदार बिना वैध टिकट के प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

बाउंसरों का वेरिफिकेशन: सभी बाउंसरों की सूची पुलिस को भेज दी गई है। आपराधिक रिकार्ड वाले बाउंसरों को खिलाड़ियों के पास तो क्या, गैलरी में भी खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फिजिकल टिकट: जिन प्रशंसकों ने आनलाइन बुकिंग की है, वे 22 जनवरी तक बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम से अपने फिजिकल टिकट ले सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।