• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs SA: 49 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका, 178 पर सिमटी टीम इंडिया

Ind vs SA, 3rd T20I: इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा जमा लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 228 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया 178 रन पर स...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 04 Oct 2022 06:39:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 11:06:46 PM (IST)
Ind vs SA: 49 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका, 178 पर सिमटी टीम इंडिया
Ind vs SA, 3rd T20I: टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह आखिरी मैच है। भारत ने इस मुकाबले में तीन बदलाव किए। विराट कोहली और केएल राहुल को टीम में नहीं लिया गया है।

Ind vs SA, 3rd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अफ्रीकी टीम ने 49 रन से जीत लिया। हालांकि श्रृंखला टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। राइली रूसो ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 48 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं क्विंटन डिकॉक 43 बॉल में 68 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन दिनेश कार्तिक ने बनाए। उन्होंने 21 बॉल में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं दीपक चाहर ने 31 रन बना दिए।

भारतीय टीम की पारी

टीम इंडिया को पहला झटका पहले ओवर की दूसरी बॉल पर लगा। रोहित शर्मा शून्य पर रबाडा की गेंद पर क्लिन बोल्ड हो गए। श्रेयस अय्यर ने भी कुछ कमाल नहीं दिखाया। वह 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 14 गेंद पर 27 रन बनाकर चलते बने। दिनेश कार्तिक ने टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 21 गेंद पर 46 रन ठोक दिए, लेकिन खराब शॉट खेलकर केशव महाराज का शिकार बन गए। सूर्यकुमार कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 8 रन बनाकर आउट हुए।


दक्षिण अफ्रीका की पारी

उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। उन्होंने टेंबा बाउमा को 3 रन पर आउट किया। सलामी बल्लेबाजी क्विंटन डिकॉक 68 रन बनाकर आउट हुए। राइली रूसो ने करियर पर पहला शतक जड़ा। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 रन की पारी खेली। मिलर ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाए। उन्होंने 5 गेंद में 19 रन बनाए।

भारत: प्लेइंग XI

ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, रवि अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ़्रीका: प्लेइंग XI

तेम्बा बवूमा, क्विंटन डिकॉक, राइली रूसो, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रीटोरियस, वेन पार्नल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगासानी एनगिडी