• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup Final: बहुत खास है भारत vs द. अफ्रीका फाइनल, टी20 विश्व कप में आज तक किसी टीम ने हासिल नहीं किया यह मुकाम

टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जून को बारबाडोस के प्रतिष्ठित केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीका की टीम किसी आईसीसी वि...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 28 Jun 2024 02:00:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Jun 2024 10:21:11 AM (IST)
T20 World Cup Final: बहुत खास है भारत vs द. अफ्रीका फाइनल, टी20 विश्व कप में आज तक किसी टीम ने हासिल नहीं किया यह मुकाम
इस टी20 विश्व कप में टीम इंडिया हर क्षेत्र में विरोधी टीम पर भारी पड़ी है।

HighLights

  1. टी20 विश्व कप के फाइनल में IND vs SA मुकाबला
  2. इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
  3. अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया था

एजेंसी, बारबाडोस (T20 World Cup Final)। टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वेस्टइंडीज के बारबाडोस में शनिवार को खेला जाएगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने फाइनल में पहुंचकर टी20 विश्व कप का इतिहास बदल दिया है।

यह पहला मौका है जब टी20 विश्व कप के फाइनल में ऐसी टीमों का मुकाबला हो रहा है, जो टूर्नामेंट में अपराजेय रही हैं। बता दें, लीग मुकाबलों से लेकर सुपर 8 और फिर सेमीफाइनल में दोनों टीमें अब तक नहीं हारी हैं।


T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में भारत का सफर

naidunia_image

  • मैच-1: आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत
  • मैच-2: पाकिस्तान को 6 रन से हराया
  • मैच-3: यूएसए को 7 विकेट से दी मात
  • मैच-4: कनाडा के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द हुआ
  • मैच-5: अफगानिस्तान को 47 रन से हराया
  • मैच-6: बांग्लादेश को 50 रन से धूल चटाई
  • मैच-7: ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से किया पराजित
  • मैच-8: इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का सफर

naidunia_image

  • मैच-1: श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
  • मैच-2: नीदरलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की
  • मैच-3: बांग्लादेश को 4 रन से हराया
  • मैच-4: नेपाल के खिलाफ 1 रन से जीत दर्ज की
  • मैच-5: यूएसए को 18 से किया पराजित
  • मैच-6: इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से जीत दर्ज की
  • मैच-7: वेस्टइंडीज को 3 विकेट का हराया
  • मैच-8: अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

T20 WC संस्करण में लगातार जीत का रिकॉर्ड

8*: दक्षिण अफ्रीका (2024)

7*: भारत (2024)

6: श्रीलंका (2009)

6: ऑस्ट्रेलिया (2010)

6: ऑस्ट्रेलिया (2021)