• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SA Test Series: चार महीने में बदली ऐसी तस्वीर, जिसे बनाया था उपकप्तान, वो टीम इंडिया में कहीं नहीं

Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। अजिंक्य को टेस्ट टीम में जगह नहीं देना बोर्ड के फैसले पर सवाल खड़े...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 01 Dec 2023 03:42:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 Dec 2023 03:46:44 PM (IST)
IND vs SA Test Series: चार महीने में बदली ऐसी तस्वीर, जिसे बनाया था उपकप्तान, वो टीम इंडिया में कहीं नहीं
अजिंक्य रहाणे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान।
  2. अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं मिली।
  3. रहाणे टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम का हिस्सा थे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA Test Series: टीम इंडिया को तीन टी20, 3 एकदिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाना है। इस टेस्ट स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। इस टूर के लिए भारतीय टीम से उस खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। जिसे 4 महीने पहले उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई थी।

रहाणे-पुजारा टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। अजिंक्य को टेस्ट टीम में जगह नहीं देना बोर्ड के फैसले पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल चार महीने पहले उन्हें टेस्ट टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया था। इन चार महीनों में तस्वीर ऐसी बदली की उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।


वेस्टइंडीज दौरे पर उपकप्तान थे अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 135 रन बनाए थे। इसके बाद अजिंक्य दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे। रहाणे को उपकप्तान बनाया गया था। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ अजिंक्य रहाणे असफल रहे और 11 रन ही बनाए।

अजिंक्य रहाणे क्रिकेट करियर पर नजर

अजिंक्य रहाणे के नाम 83 टेस्ट मैचों में 5,066 रन है। उन्होंने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए है। वनडे में रहाणे के नाम 90 मैचों में 2,962 रन है। वहीं, 3 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।